सिकंदरपुर के अखाड़े में गूंजा कुश्ती का जोश : AAP नेता लखविंदर सिंह लक्की ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, विजेता पहलवान को स्प्लेंडर बाइक व 71 हजार रुपये का नकद इनाम

by

गढ़शंकर। गांव सिकंदरपुर में आयोजित शानदार कुश्ती दंगल में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लखविंदर सिंह लक्की ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल के दौरान अखाड़े में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।

दंगल की प्रमुख पटके की कुश्ती में भुपिंदर भिंदर अजनाला ने शेरा बाबा फलाही को चित कर शानदार जीत दर्ज की। विजेता पहलवान को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

दंगल में पहुंचे लखविंदर सिंह लक्की का आयोजकों एवं ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने अखाड़े में पहुंचकर विभिन्न कुश्तियों का आनंद लिया और पहलवानों की हौसला-अफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी खेल प्रतिभा, मेहनत और जज्बे की सराहना की।

लखविंदर सिंह लक्की ने कहा कि कुश्ती पंजाब की गौरवशाली खेल परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे दंगल हमारी पारंपरिक खेल संस्कृति को जीवंत रखने के साथ-साथ युवाओं को खेलों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए उन्हें खेल गतिविधियों से जोड़ना समय की जरूरत है। खेलों से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा होती है।

इस अवसर पर दंगल प्रबंधक कमेटी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा लखविंदर सिंह लक्की का सम्मान भी किया गया। इस दौरान उन्होंने आयोजकों एवं उपस्थित लोगों से मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

इस मौके पर सोढ़ी सिंह, जसवीर चोपड़ा, माखन सिंह, हरपाल चोपड़ा, अवतार चोपड़ा, बॉबी चोपड़ा, मोहन सिंह, जोगिंदर सिंह, जसवीर सिंह, बलवीर सिंह, बिंदर चोपड़ा, सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत (गोरा), कोमल चोपड़ा, राशपाल सिंह, सुरजीत सिंह (सरपंच), अमरीक सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

फोटो कैप्शन :  कुश्ती दंगल में पहलवानों की कुश्ती शुरू करवाते हुए AAP नेता लखविंदर सिंह लक्की एवं साथ मौजूद गणमान्य। दूसरी तस्वीर में लखविंदर सिंह लक्की को सम्मानित करते हुए दंगल प्रबंधक कमेटी के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत्त टूरिस्ट की वजह से गई जान- टैक्सी चालक की मौत, 4 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

रोहित भदसाली।  हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के 30 साल के युवा टैक्सी चालक को नशे में धुत्त एसयूवी चालक की लापरवाही का शिकार होना पड़ा. हादसे में 30 साल के चालक युवराज राणा...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन द्वारा डॉ. नरेश कुमार भुंबला को USA बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में नाम दर्ज होने पर विशेष सम्मान और बधाई

होशियारपुर : वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन (Human Rights Commission of United Nations) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार भुंबला (कंबाला) ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर पूरे क्षेत्र और देश का नाम...
article-image
पंजाब

1 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

 गढ़शंकर, 1 जनवरी  : सीआई स्टाफ होशियारपुर पुलिस ने एक किलोग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना माहिलपुर में 18बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के...
Translate »
error: Content is protected !!