ज़िला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर आयोजित

by

एसडीएम नवीन कुमार ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए विद्यार्थियों को सफलता के दिए टिप्स

एएम नाथ। चंबा :  ज़िला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई में “भविष्य सेतु एक पहल सुनहरे भविष्य की” थीम विषय पर व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर में एसडीएम सलूणी नवीन कुमार ने मुख्य अतिथि भाग लेते हुए अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि करियर के चुनाव को लेकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उनके भविष्य को आकार देने में मदद करता है। इस विषय पर विद्यार्थियों की जानकारी एवं जागरूकता को लेकर शिक्षकों तथा अभिभावकों को भी गंभीरता दिखानी चाहिए।


उन्होंने कहा कि करियर चुनाव के लिए विद्यार्थियों को अपनी रुचियों, क्षमताओं और मूल्यों को समझने हेतु आत्म-मूल्यांकन करना चाहिए। इससे उन्हें अपने करियर के लक्ष्यों को निर्धारित करने में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानना चाहिए और उनकी आवश्यकताओं, अवसरों, और विकास की संभावनाओं का विश्लेषण भी अवश्य करना चाहिए। इस कार्य में विद्यार्थी अपने मार्गदर्शकों की सहायता भी ले सकते हैं। करियर के चुनाव हेतु विद्यार्थी इंटरनेट का भी सहारा ले सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने करियर में लचीलापन और अनुकूलता रखने की सलाह भी दी क्योंकि करियर के रास्ते में बदलाव भी आ सकते हैं।
इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी चम्बा अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस सहित अन्य विकल्पों के बारे में बताने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने के टिप्स भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया। अरविंद सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफ़लता प्राप्त होगी। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्न का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया। इस अवसर पर यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को श्रम एवं रोजगार विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों के बारे में भी बताया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ, डॉ. दीपिका चौणा ने आयुर्वेदिक एवं स्वास्थ्य विभाग, एलडीएम डीसी चौहान ने बैंकिंग, आईटीआई के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने कौशल विकास और एडीओ रविन्द्र कुमार ने कृषि क्षेत्र में भविष्य बनाने की विस्तृत जानकारी सांझा की।
स्कूल के प्रधानाचार्य गुरबचन सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम के लिए रोजगार विभाग का आभार प्रकट किया। इसके उपरांत राजकीय महाविद्यालय भलेई में भी कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को करियर चुनाव करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों सहित मेजबान स्कूल और महाविद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों को सहायक यंत्र एवं उपकरण किए वितरित

एएम नाथ। कुल्लू 18 जुलाई :  जिला रेडक्रॉस अध्यक्ष एवं उपायुक्त जिला कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिला रेडक्रॉस कुल्लू द्वारा संचालित आदर्श जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र कुल्लू के माध्यम से 25 दिव्यांग व्यक्तियों...
article-image
पंजाब

बास्केटबाल में स्टेट गोल्ड मैडल जीतने वाली खिलाडिय़ों को सचदेवा ने दिए स्पोर्ट्स शूज

होशियारपुर, 04 नवंबर: जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ में गोल्ड मैडल लाने वाली होशियारपुर की खिलाडिय़ों को समाज सेवी परमजीत सिंह सचदेवा ने प्रोत्साहित करते हुए स्पोर्ट्स...
article-image
पंजाब

राज्यपाल से भाजपा पंजाब का मिला प्रतिनिधिमंडल, डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की घटना की स्वतंत्र एजेंसी से जांच की मांग

चंडीगढ़,  30 जनवरी :  सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब को जाने वाली हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी और वहां बनी हुई संविधान की पत्थर की कृति को जलाने की...
article-image
पंजाब

सरपंच ड्रग मनी और हैरोइन के साथ गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब में अमृतसर के बटाला-कादिया रोड पर पुलिस ने एक सरपंच और उसके साथी को गिरफ्तार कर चार लाख 80 हजार रू ड्रग मनी और 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन...
Translate »
error: Content is protected !!