सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित : समाजसेवी सुधीर चड्ढा ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

by
गढ़शंकर, 7 जनवरी : पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश के शाहीद विजय कुमार सरकारी हाई स्कूल उटप्पर में मुख्य अध्यापक लाल सिंह के नेतृत्व में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के व्यवसायी तथा समाजसेवी सुधीर चड्ढा तथा उनकी धर्मपत्नी  कोमल चड्ढा ने शिरकत की और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने संबोधित करते छात्रों को नशों से बचने, खेलों में भाग लेने तथा पढ़ाई में मेहनत कर अपना और अपने अभिभावकों का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह दौरान बच्चों ने शानदार संस्कृत कार्यक्रम पेश कर दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। इस शानदार कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुधीर चड्ढा ने खूब प्रशंसा करते मुख्य अध्यापक लाल सिंह तथा समूह स्टाफ को बधाई दी। समारोह दौरान श्री सुधीर चड्ढा, श्रीमती कोमल चड्ढा, मुख्याध्यापक लाल सिंह, मोहन लाल खुलमी, संदीप बंगा खुलमी, संजीव कुमार संजू खुलमी, कुशल राणा नानग्रां, गौरव चंडीगढ़, सोनिया चंडीगढ़, ठेकेदार नरेंद्र सिंह कितना, परमिंदर बंसल कितना सहित बड़ी संख्या में गणमान्य, समूह स्टाफ तथा बच्चों के अभिभावक और समूह विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

कार में सवार पांच लोगो की मौत, शव नहर से निकाले ,रोपड़ में प्राइवेट बस से क्रेटा कार टकराने से भाखड़ा नहर में गिरी,

कार में पांच से अधिक लोग सवार होने की आशंका रोपड़ :  सोमवार सुबह रोपड़ में तब एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। जब एक क्रेटा कार एक प्राइवेट बस से टकराने के बाद भाखड़ा...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के सारे सीसीटीवी कैमरे चोरी 

गढ़शंकर, 30 दिसंबर : गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल में गत रात्रि अज्ञात चोरों ने सारे कैमरे चोरी कर लिए। स्कूल में कैमरों के अलावा और कोई नुकसान...
article-image
पंजाब

बाबा बुध सिंह ढाहां के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल कुक्कड़ मजारा में भव्य समारोह आयोजित

गढ़शंकर, 7 दिसंबर : बाबा बुध सिंह ढाहां जी के 100वें जन्म दिवस के उपलक्ष्य में गुरु नानक मिशन अस्पताल, कुक्कड़ मजारा में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। बीत और कंडी क्षेत्र...
Translate »
error: Content is protected !!