263 ग्राम नशीले पदार्थ सहित युवक गिरफ्तार 

by
गढ़शंकर, 10 अक्तूबर : जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल के निर्देश पर सरबजीत सिंह बाहिया एसपी व डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख नेतृत्व में नशों खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा एक युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया गया है। एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल ने जानकारी देते बताया कि सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर की पुलिस पार्टी ने टी प्वांइट पाहलेवाल बीरमपुर मार्ग गढ़शंकर पर गश्त दौरान पैदल आते एक नौजवान को शक होने पर काबू करके तलाशी ली तो उससे 263 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कथित दोषी की पहचान पुशविंदर सिंह उर्फ लाडी पुत्र अवतार सिंह निवासी गांव बिल्ड़ों थाना गढ़शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर अपराधिक धारा 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव चूहड़ पुर में सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक  मनाया : श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से  गया मनाया

गढ़शंकर।  गांव चूहड़ पुर में श्री गुरु रविदास वेलफेयर स्पोर्ट्स क्लब रजि. द्वारा समस्त कस्बा निवासियों के सहयोग से सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रकाशोत्सव बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से लोगो से ज्यादतियों करने के आरोप में वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने डीएसपी कार्यालय के समक्ष तीन घंटे किया प्रदर्शन

गढ़शंकर : वामपंथी दलों और अन्य संगठनों ने गढ़शंकर में सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन द्वारा लंबे समय से लोगो से ज्यादतियों करने के आरोप लगाते हुए सीपीएम के जिला सचिव गुरनेक...
article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच द्वारा रक्तदान कैंप आयोजित : 37 रक्तदानियों ने रक्तदान कर मानवता की भलाई में योगदान डाला

गढ़शंकर, 21 नवम्बर: जीवन जागृति मंच गढ़शंकर द्वारा अध्यक्ष डॉ. बिक्कर सिंह के नेतृत्व में केनरा बैंक गढ़शंकर में नौवां वार्षिक रक्तदान कैंप आयोजित किया गया। स्वर्गीय रतन कौर ललवान को समर्पित रक्तदान कैंप...
article-image
पंजाब

कांगड़ा में फूड टेस्टिंग लैब के लिए 25 करोड़ रुपये, कंडाघाट लैब को मजबूत करने के लिए 8.50 करोड़ रुपये….राज्य में पहली बार बनेगी पोषण नीति : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की पहली पोषण नीति बनाएगी, ताकि लोगों को समग्र रूप...
Translate »
error: Content is protected !!