खालसा कॉलेज में दीपावली प्रतियोगिता का आयोजन : रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या व नवदीप ने प्रथम

by

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग ने दीपावली के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए कार्ड मेकिंग, रंगोली मेकिंग, छोटा व बड़ा दीया सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में सिमरन कौर ने पहला, दीपाली ने दूसरा और जसपिंदर कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या व नवदीप ने प्रथम, दीक्षा व मानसी ने द्वितीय व अभिनंदनी व इशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दीवा मेकिंग प्रतियोगिता में नम्रता व संजना ने प्रथम, सुंदरी व सुमिति ने द्वितीय, नवरूप व मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह ने सभी को दीपावली पर्व की बधाई दी और प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली छात्राओं के साहस की सराहना की। इस मौके पर प्रो. जतिंदर कौर गृह विज्ञान और बॉटनी विभाग की प्रो कुलदीप कौर ने जज की भूमिका ने निभाई। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डाॅ. संघा गुरबख्श कौर, प्रो. नरेश कुमारी, प्रो.प्रीतिंदर कौर ने  प्रतियोगिताओं की सफलता की अहम काम किया ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विकास खोखले दावों से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से होता है: सांसद मनीष तिवारी

गांव लोहारी में स्ट्रीट लाइटों के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान रोपड़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास खोखले दावों...
article-image
पंजाब

चलती कार की सनरूफ खोलकर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर पुलिस सख्त

चंडीगढ़   :  पंजाब पुलिस अब चलती कार की सनरूफ खोलकर उसके अंदर खड़े होने या मौज-मस्ती करने वालों पर सख्त हो गई है। पुलिस अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इस संबंध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत ने चीन को दिया Tariff वाला तगड़ा झटका, अब 5 साल तक तड़पेगा ड्रैगन

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव  कम हो गया है और सीमा पर सीजफायर लागू है. एक ओर जहां अमेरिका की ओर से Indo-PAK Ceasefire का ऐलान बीते शनिवार को किया गया था, तो...
Translate »
error: Content is protected !!