खालसा कॉलेज में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्योहार

by

गढ़शंकर। बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुआई में पूरे स्टाफ ने समारोह में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने धुनी फूंकने की रस्म अदा की और स्टाफ को लोहड़ी की बधाई दी। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों ने लोहड़ी से संबंधित गीत पेश कर और गिद्दा खेलकर अपनी खुशी जाहिर की। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने लोहड़ी के इतिहास पर रोशनी डालते हुए कहा कि बेटों के साथ-साथ हमें बेटियों की भी लोहड़ी मनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां जो हर क्षेत्र में ऊंचाइयां छू रही हैं, वे हमारे समाज का गौरव भी हैं। लोहड़ी व अन्य अवसरों पर बेटियों को भी बेटों जैसा प्यार और सम्मान देने की जरूरत है। इस मौके पर प्रो. लखविंदरजीत कौर, प्रो. कंवर कुलवंत सिंह व कॉलेज का टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ मौजूद था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डा. बलजीत सिंह ने बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर का पदभार संभाला समूह स्टाफ को साथ लेकर कालेज की उन्नति के लिए काम करेगे: डा. बलजीत सिंह युनीवर्सिटी आफ मैरीलैड ईसटरन शौअर यूएसए में बतौर विजटिग प्रौफेसर काम कर चुके है डा. बलजीत

गढ़शंकर: शिरोमणी गुरूदुारा प्रबंधक कमेटी के अंर्तगत चल रहे बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के प्रिसीपल का पदभार डा. बलजीत सिंह ने संभाला। इससे पहले कालेज में गुरूदुारा साहिब में अरदास करने के...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक गोल्डी ने दी दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देशवासियों को बधाई

गढ़शंकर , 11 नवंबर : पूर्व विधायक गोल्डी ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की समस्त देश वासियां को बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह त्योहार झूठ पर सत्य, अधर्म...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली वैकेंसी….. 85920 है मंथली सैलरी

चंडीगढ़ : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार अवसर दिया है. बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक...
article-image
पंजाब

4.90 करोड़ रुपये का सकल लाभ और 1.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने पिछले वित्त वर्ष में 94.44 करोड़ रुपये का किया कारोबार

एएम नाथ। शिमला : एचपी एग्रो इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 261वीं बैठक आज यहां बागवानी, राजस्व, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की...
Translate »
error: Content is protected !!