पंजाब में 20 जनवरी तक बढ़ेंगी छुट्टियां? शिक्षकों ने सरकार के सामने रखी बड़ी मांग

by

चंडीगढ़ : पंजाब में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे को लेकर राज्य के सरकारी शिक्षकों ने 13 जनवरी तक घोषित छुट्टियों को बढ़ाकर 20 जनवरी तक करने की अपील की है। शिक्षकों का कहना है कि अत्यधिक ठंड की वजह से बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है, खासकर उन इलाकों में जहां सर्दी के चलते स्कूल तक पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है।

फिलहाल, छुट्टियां 13 जनवरी तक निर्धारित हैं और 14 जनवरी से स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया गया है।

ऑनलाइन सर्वे से जुटाए गए समर्थन
मांग को लेकर शिक्षक समुदाय ने सोशल मीडिया पर विशेष रूप से व्हाट्सऐप के माध्यम से एक ऑनलाइन सर्वे शुरू किया। इस सर्वे में अब तक करीब 1200 लोग छुट्टियां बढ़ाने के पक्ष में और लगभग 250 लोग इसके विरोध में नजर आए हैं। शिक्षक चाहते हैं कि सरकार बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस सुझाव पर विचार करे।

मौसम विभाग का चेतावनी और बढ़ते संकट का अंदेशा
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी सर्दी और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है। बठिंडा में 1.6 डिग्री सेल्सियस के तापमान के साथ पंजाब का सबसे ठंडा इलाका बना रहा। वहीं, पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 12 से 15 जनवरी तक येलो अलर्ट रहेगा और बाद में मौसम में कुछ सुधार की संभावना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकारी अस्पताल गढ़शंकर में डॉक्टरों सहित स्टाफ के 54 प्रतिशत पद खाली रखकर लोगों के स्वास्थ्य से किया जा रहा खिलवाड़ : धीमान

अस्पतालों में रिक्त पदों का खामियाजा आम लोगों, डॉक्टरों व उनके स्टाफ को भुगतना पड़ रहा : धीमान गढ़शंकर : गढ़शंकर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ के 54 प्रतिशत रिक्त पद...
article-image
पंजाब

एक करोड़ की हेरोइन समेत 2 नशा तस्कर ग्रिफ्तार….लुधियाना में स्पैशल टास्क फोर्स ने किऐ

लुधियाना :  स्पैशल टास्क फोर्स की लुधियाना टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को एक करोड़ की हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के...
article-image
पंजाब

19 वर्षीय हर्षवीर की करंट लगने से दर्दनाक मौत : उच्च शिक्षा के लिए जाने वाला था विदेश

गढ़शंकर, 2 अगस्त : गढ़शंकर के गांव मोहनोवाल में एक 19 वर्षीय लड़के की करंट लगने से दर्दनाक मौत होने का समाचार है। जानकारी अनुसार हर्षवीर सिंह (19) पुत्र गुरनेक सिंह निवासी मोहनोवाल पुलिस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मोदी सरकार पंजाबियों के हर दुःख-सुख में साथ खड़ी : खन्ना

कहा, गृह मंत्री अमित शाह का परमिंदर झोटा के परिवार से मिलना पंजाब में नशा मुक्ति के लिए विशेष महत्त्व होशियारपुर, 22 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित...
Translate »
error: Content is protected !!