खालसा कॉलेज में प्रवासी पंजाबी कहानीकार जरनैल सिंह से रूबरू समागम करवाया

by

गढ़शंकर,19 अप्रैल: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के पंजाबी विभाग द्वारा प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में प्रवासी पंजाबी कहानीकार जरनैल सिंह से रूबरू समागम करवाया गया। समागम की शुरुआत प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ कमलजीत कौर द्वारा मेहमानों के रस्मी स्वागत से की गई। डॉ कमलजीत कौर ने प्रवासी पंजाबी कहानी व जरनैल सिंह के जीवन तथा उनकी साहित्यिक प्राप्तियां के बारे में जानकारी दी। मुख्य वक्ता कहानीकार जरनैल सिंह ने अपने निजी तजुर्बों को सांझा करते कहानी सृजन की प्रक्रिया, कथा मुकता, किसानी से संबंधित समस्याएं, फौजी जीवन के अनुभव, प्रवासी जीवन से संबंधित समस्याएं तथा विश्व व्यापी समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। प्रोफेसर सौरभ दादरी तथा विद्यार्थियों ने प्रवासी जीवन से संबंधित और कनाडा में नौजवानों के जीवन के बारे में व उनकी जिंदगी के निजी पक्षों के बारे सवाल किये। उन्होंने बहुत ही संजीदा ढंग से उत्तर दिए। इस मौके दोआबा साहित्य सभा के महासचिव पवन भंमियां तथा सरपरस्त संतोख सिंह वीर जी ने अपनी कविताओं से हाजिरी लगवाई। सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ बिक्कर सिंह ने भी अपने विचार साझा किये। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने मेहमानों का धन्यवाद करते जरनैल सिंह की शख्सियत वारे जानकारी देते कहा कि कहानीकार जरनैल सिंह अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त लेखक और साहित्यिक क्षेत्र में नामी शख्सियत होने के साथ-साथ एक बढ़िया इंसान भी हैं। उन्होंने पंजाबी विभाग के प्रयास की प्रशंसा करते कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में साहित्यिक रुचियां पैदा करने के लिए बहुत जरूरी हैं। इस मौके पहुंची प्रमुख सख्शियतों का सम्मान किया गया। प्रोग्राम का मंच संचालन डॉक्टर कमलजीत कौर द्वारा किया गया।
फोटो कैप्शन:
समागम दौरान सख्शियतों का सम्मान करते प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा व अन्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीरकपुर में नकली दवाइयों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब :एक फैक्ट्री सील, दूसरी जांच के घेरे में

सम्पन गोडाउन एरिया के ट्रोल और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई एएम नाथ। चंडीगढ़ : जीरकपुर के पभात स्थित गोडाउन एरिया में पुलिस, ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त टीम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला : पुलिस, बीएसएफ और एसएसजी के करीब 400 जवानों ने दूसरे दिन भी 5 किलोमीटर तक निकटवर्ती क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला

गुरदासपुर । भारत-पाक सीमा और जेएंडके बॉर्डर के पास बसे गांव कोट भट्टियां में बीते मंगलवार रात देखे गए दो हथियारबंद संदिग्ध आतंकियों का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। जबकि...
पंजाब

मुफ्त लड़ूंगा केस कहा संसद तिवाड़ी ने : लोगो की जायज जमीनें कब्जाई पंजाब सरकार ने तो

सासंद मनीष तिवारी ने गांव गुड़ा में मीटिंग दौरान किया एलान अगर कुराली, 31 जुलाई: पब्लिक कोर्डिनेशन सैल प्रदेश कांग्रेस के चेयरमैन एवं हल्का खरड़ के सेवादार कमलजीत सिंह चावला के नेतृत्व में विधान...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को 1.22 लाख के चेक भेंट : जसप्रीत सिंह दरड़ यादगारी वजीफा स्कीम के तहत

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कालेज के जरुरतमंद विद्यार्थियों को प्रवासी भारतीय समाजसेवी दर्शन सिंह पिंका इब्राहिमपुर द्वारा अपने सुपुत्र स्वर्गीय जसप्रीत सिंह दरड़ की याद में जारी जसप्रीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!