वित्त विभाग को 30 अप्रैल तक ठेकेदारों के बकाया भुगतान करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

by
 एएम नाथ। शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज वित्त विभाग को 30 अप्रैल, 2025 से पहले लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और अन्य विभागों के ठेकेदारों के सभी बकाया भुगतान जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिमकेयर योजना के अंतर्गत आईजीएमसी शिमला, पीजीआई चण्डीगढ़, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के लंबित बिलांे के भी शीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग को सहारा योजना के लाभार्थियों की किस्तंे जारी करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर उठाए जा रहे प्रभावी कदमों से प्रदेश की वित्तीय स्थिति मजबूत हो रही है।
प्रधान सचिव वित्त दिवेश कुमार, विशेष सचिव वित्त सौरभ जस्सल भी बैठक में उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत कौर सिद्धू से 2 करोड़ की ठगी -जांच में जुटी पुलिस : पैसे लेकर रंजीत एवेन्यू में संपत्ति नाम नहीं की

अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रहने वाले एनआरआई पर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग उनकी राजनीति से ऊब चुके और महंगाई और बेरोजगारी जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा चाहते – प्रियंका गांधी

एएम नाथ । शिमला : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘400 पार’ नारे की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस पर चर्चा करते थे लेकिन अब उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक नीरज नैय्यर ने किया निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग स्थल का निरीक्षण

पार्किंग निर्माण में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का रखें विशेष ध्यान: नैय्यर 7.75 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग में 300 से 350 वाहनों की होगी क्षमता एएम नाथ, चम्बा। विधायक नीरज नैय्यर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिसवालों को पीटा, थाने पर किया हमला, छह घायल : अमृतपाल के हथियारबंद समर्थकों ने

अजनाला : खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने अमृतसर के अजनाला थाने पर हमला कर दिया। इनके हाथों में बंदूकें और तलवारें थीं। ये लोग संगठन के प्रमुख अमृतपाल...
Translate »
error: Content is protected !!