खालसा कॉलेज में बहुरंग कला मंच ने नाटक ‘जागो वोटर जागो’ किया प्रस्तुत : डाॅ. जानकी अग्रवाल ने छात्रों को नाटक से मार्गदर्शन लेने का किया आह्वान

by

गढ़शंकर- गढ़शंकर में बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज कॉलेज एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया । इस मौके पर बहुरंग कला मंच ने इंचार्ज अशोक पुरी के नेतृत्व में ‘जागो वोटर जागो’ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मंच कलाकारों ने युवा छात्रों को मतदान के महत्व से अवगत कराया और देश की प्रगति के लिए अपने मत का सही उपयोग करने प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर डाॅ. जानकी अग्रवाल ने नाटक टीम को धन्यवाद दिया और छात्रों को नाटक से मार्गदर्शन लेने के लिए आह्वान किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कालेज स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो : बहुरंग कला मंच ने मंचीय नाटक ‘जागो वोटर जागो’  के मंचन दौरान कार्यकारी प्रिंसीपल लखविंदरजीत कौर व स्टाफ के साथ विधार्थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.ए. बी.एड. आठवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए.बी.एड. के आठवें सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा ने बताया कि पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा घोषित...
article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग की शिकायत पर पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से बेड मिक्स और बजरी ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुलिस द्वारा अदालत में पेश करने पर माननीय अदालत ने चारों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेजा गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट कार को टक्कर मारने के बाद...
article-image
पंजाब

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गढ़शंकर में जागरूकता रैली निकाली

गढ़शंकर 1 दिसंबर- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के अधीन चल रही संस्था संकल्प सांस्कृतिक समिति के प्रोजेक्ट मैनेजर अमित कुमार के नेतृत्व में एस.डी. पब्लिक स्कूल गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की भेंट : केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का कियाआग्रह

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों...
Translate »
error: Content is protected !!