देनोवाल खुर्द का क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न : गांव नानोवाल की टीम देनोवाल खुर्द की टीम को हरा कर बनी विजेता

by
गढ़शंकर,13 मार्च: गांव देनोवाल खुर्द (बस्ती सैंसियां) में आयोजित दूसरा वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट शानो शौकत से सम्पन्न हो गया। दूसरे वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में 25 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में गांव नानोवाल की क्रिकेट टीम ने देनोवाल खुर्द की टीम को हराया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर तथा उपविजेता टीम को 7100 रुपये नकद व ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार कृष्ण नानोवाल को तथा मैन ऑफ द सीरीस पुरस्कार  अमरजीत जगतपुर को दिया गया। इस अवसर पर सरपंच नंबरदार जतेंदर ज्योति ने कहा कि ऐसे क्रिकेट टूर्नामेंट करवाने से युवा नशों  नशे से दूर रहेंगे और अपने गांव को नशा मुक्त बनाएंगे। इस मौके पर जतिंदर ज्योति सरपंच नंबरदार देनोवाल खुर्द बस्ती सैंसियां, साईं निक्के शाहजी, बलवीर कौर, बिशन चंद पंच, रोशन लाल, राजा, दरबारा सिंह, सुरिंदर सिंह, कुलवीर बिल्ला, संतोख सिंह, रघुनंदनजोत, मनप्रीत, सूरज सांपला, आकाश, मंगा, गौतम सांपला, कश्मीरा, बलविंदर शम्मी, बॉबी, कमलजीत सिंह, शामलाल, सतपाल, सुरजीत सिंह, अजय कुमार, गुरलाल, गुरजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, हरमेश लाल, हरनाम सिंह, विजय कुमार, पाल सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग लोग एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज बहादुर ऋषिकेश एम्स के अध्यक्ष नियुक्त

केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना एएम नाथ। शिमला : उत्तर भारत के प्रसिद्ध वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राज बहादुर चिकित्सा के क्षेत्र का बड़ा नाम है। केंद्र सरकार के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की मुलाकात, जताई संवेदनाएं

रोहित भदसाली। ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार सायं ऊना के देहलां और भटोलीकलां जाकर जैजों हादसे के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से स्टोन डस्ट लेकर जा रहा टिप्पर पर मामला दर्ज।

गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने अवैध रूप से स्टोन डस्ट लेकर जा रहे टिप्पर मालिक के विरुद्ध माइनिंग अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। माइनिंग अधिकारी होशियारपुर हरमिंदर पाल सिंह ने...
Translate »
error: Content is protected !!