खालसा कॉलेज में 16 जून से लगेगा नि:शुल्क दस्तार प्रशिक्षण शिविर

by
गढ़शंकर, 12 जून : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में सरदारियां क्लब गढ़शंकर के सहयोग से पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित पांच दिवसीय नि:शुल्क दस्तार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा दस्तार बांधना सीखने के इच्छुक विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भी भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अपनी दस्तार, बाज़, पिन तथा शीशा स्वयं साथ लेकर आना होगा। कॉलेज प्रबंधन ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों और युवाओं से इस शिविर में भाग लेकर सिख परंपरा एवं विरासत से जुड़ने का आह्वान किया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : पूर्व सांसद खन्ना

होशियारपुर, 16 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के महान नेता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा...
article-image
पंजाब

जन्मदिन की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग : वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

जीरकपुर : शहर में जन्मदिन की पार्टी के दौरान की गई हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है. वायरल वीडियो में युवकों को खुलेआम हथियार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा : नौकरी के बहाने लड़कियों से करता था रेप , 47 साल का पंजाबी शख्स अरेस्ट

कनाडा की पुलिस ने एक पंजाबी व्यक्ति को नौकरी के बहाने लड़कियों के साथ रेप करने के मामले में गिरफ्तार किया है. यह व्यक्ति फर्जी कंपनी का मालिक या भर्ती करने वाला (रिक्रूटर) बनता...
Translate »
error: Content is protected !!