अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर, 16 अगस्त : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के महान नेता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा गढ़शंकर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए खन्ना ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल भाजपा के ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोकप्रिय और दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। उन्होंने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, ओजस्वी वाणी, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की भावना से भारतीय राजनीति में एक नई मर्यादा स्थापित की। खन्ना ने कहा कि अटल जी ने देश को विकास, सुशासन और राष्ट्रीय गौरव की नई दिशा प्रदान की तथा उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी एक मजबूत पहचान बनाई। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में अटल जी द्वारा शुरू की गई स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, ग्रामीण सड़कों का विस्तार, परमाणु परीक्षणों के माध्यम से देश की सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा पड़ोसी देशों के साथ शांति और संवाद की पहल जैसे ऐतिहासिक निर्णय सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है, जिससे आज की युवा पीढ़ी को सीख लेने की आवश्यकता है। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि वे अटल जी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में भाजपा नेता रिंकू चांदपुरी, पूर्व सरपंच रमन, संजीव कटारिया, डॉ. सोनी बोड़ा, वीर बहादुर, प्रकाश के आलावा अनेक वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित सभा गढ़शंकर दुारा किताब मत्थे च उगदां सूरज विमोचन समगाम करवाया

गढ़शंकर: दोआबा साहित सभा गढ़शंकर दुारा किताब मत्थे च उगदां सूरज विमोचन समगाम करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रो. संधू वरियाणवी, जगदीश राणा, शायर भजन सिंह विरक, प्रिसीपल गुरजंट सिंह, शायर मलकियात सैनी, शायर प्रिसीपल...
article-image
पंजाब

सड़क हादसे में बूरे जट्टां निवासी युवक करनवीर की मौत : आदमवाल के निकट बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

होशियारपुर  :   होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर गांव आदमवाल के निकट बस द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 की मौत : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा

सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित पटियाला : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के...
Translate »
error: Content is protected !!