9 की मौत : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा

by

सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित
पटियाला :
उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित हैं और ऑर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़े हुए थे। हादसे में ग्रुप की एक लडक़ी को बचा लिया गया।
हादसा उस समय हुआ जब पटियाला का ऑर्केस्ट्रा ग्रुप उत्तराखंड में मसूरी के पास एक कार्यक्रम की बुकिंग पर परफॉर्मेंस देकर लौट रहा था। गुरुवार रात हुई भारी बारिश का पानी सडक़ पर आ गया था। रामपुर के लिए वापसी के दौरान वाहन चालक नाले के बहाव का सही अंदाजा नहीं लगा पाया। ग्रुप की गाड़ी रामनगर ढेला गांव में शुक्रवार सुबह 5:00 बजे नाले के तेज बहाव में बह गई।
सभी 10 लोग गाड़ी में ही फंसे रह गए। हादसे में पवन जैकब (45) पुत्र सुरजीत जैकब और इकबाल (35) निवासी भीम नगर सफाबादी गेट झुंगियां पटियाला, कविता पत्नी भूपिंदर सिंह निवासी गुरु अंगददेव कॉलोनी राजपुरा (पटियाला), जाह्नवी उर्फ सपना पुत्री बलविंद्र सिंह, हिना, माही गांव इंदिरापुरम (पटियाला), अमनदीप सिंह पुत्र मनोहर सिंह चेलां भट्टी भवानीगढ़ (संगरूर) की मौत हो गई। वहीं एक मृतक आशिया रामनगर (उत्तराखंड) की भी बताई जा रही है।
वहीं एक युवती को बचा लिया गया है, जिसे रामनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवती की स्थिति अभी कुछ भी बताने लायक नहीं है। इसलिए अभी पुलिस को मामले की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। अस्पताल में भर्ती युवती का नाम नाजिया पत्नी कान्हे आलम निवासी कार्बेट है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर जोन के स्कूलों का चार दिवसीय जोनल टूर्नामेंट संपन्न : हैंडबाल तथा खो-खो में हैबोवाल की हरी झंडी, नैशनल कबड्डी मुकाबलों में हैबोवाल, फुटबाल अंडर-19 में धमाई

गढ़शंकर: 28 अगस्त: स्कूल शिक्षा विभाग की हिदायत अनुसार चल रहे जोनल टूर्नामैंट के तहत जोन गढ़शंकर के जोनल टूर्नामैंट सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गढ़संकर में शानोशौकत के साथ संपन्न हुए। टूर्नामैंट के समापन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने दिलाई मतदान के लिए शपथ… मेरा भारत, मेरा वोट” के संदेश के साथ किया जागरूक

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान के लिए शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने “मेरा भारत,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गा रहा था भजन : पड़ोसी ने तेजधार हथियार से किया हमला, मौत

रोहित जसवाल। राजा का तालाब :  जिला कांगड़ा के राजा का तालाब के समीपवर्ती बनोली में सोमवार अल सुबह शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति की पड़ोसी ने तेजधार हथियार से हमला कर...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ याचिका मंजूर : पीड़िता ने निचली अदालत के 12 मार्च के आदेशों को खारिज करने की मांग की थी – हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और एक गायक पर आरोप मामला

  सोलन : सत्र न्यायाधीश सोलन अरविंद मल्होत्रा ने आज सामूहिक बलात्कार पीड़िता की ओर से दायर अपील को स्वीकार कर लिया, जिसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष और एक गायक पर आरोप लगाने वाले एक...
Translate »
error: Content is protected !!