एसपी ने किया राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

by
एएम नाथ। हमीरपुर 27 जुलाई। लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय सब जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार शाम को यहां अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में 10 जिलों के लगभग 148 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
समापन अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों और बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एसपी ने कहा कि आज के दौर में बच्चों और युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना बहुत आवश्यक है। इससे न केवल वे शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहेंगे, बल्कि नशे एवं कई अन्य बुराइयों से भी दूर रहेंगे तथा उनके व्यक्तित्व का भी सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
इससे पहले, जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सोनी, महासचिव शम्मी सोनी, हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व महासचिव राजेंद्र शर्मा, हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर, संजय कालिया, चंद्रशेखर, ज्ञान चंद, बलवीर पटियाल, प्रदीप ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने एसपी का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क निर्माण पर 3.45 करोड़ रुपये व्यय होंगे, बनगढ़, जखेड़ा सहित पांच गांवों को मिलेगा लाभ : सत्ती

ऊना, 9 नवंबरः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बनगढ़ नंगड़ां से गलौड़ चौक से जखेड़ा वाया मोरबड़ संपर्क, गांव बास के लिए संपर्क सड़क, विभौर सहिब पंजाब सीमा तक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षकों ने जांची मतदान केंद्रों की व्यवस्था

एएम नाथ। हमीरपुर 09 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने मंगलवार शाम को क्षेत्र के विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी रेसिडेंस से मैक्लोडगंज मार्ग, बंद रहेगा बड़ी गाड़ियों के लिए : एसडीएम

मैक्लोडगंज , 19 अगस्त। धर्मशाला के कोतवाली से वाया डीसी रेसिडेंस, मैक्लोडगंज जाने वाला मार्ग बड़ी गाढ़ियों के लिए बंद रहेगा। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हिमाचल के हितों पर हुई सार्थक चर्चा : जयराम ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिल नेता प्रतिपक्ष ने दी बिहार विजय की बधाई प्रदेश में व्यवस्था और कानून नाम की कोई चीज बची नहीं पंचायतों के पुनर्सीमांकन की...
Translate »
error: Content is protected !!