NSUI द्वारा नगरोटा बगबां में सम्मान समारोह किया आयोजित : एनएसयूआई नगरोटा वगवां के छात्रों ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली के समक्ष कॉलेज में एमए और एमसीसी की विभिन्न विषयों की कक्षाएं आरंभ करने की मांग भी रखी

by

नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का करे निर्माण: बाली
नगरोटा को शिक्षा का हब बनाने में स्व जीएस बाली का अमूल्य योगदान
नगरोटा बगबां, 01 सितंबर। नशे से दूर रहकर युवा पीढ़ी सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित कर सकती है। युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ समाज सेवा के प्रकल्पों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यह उद्गार पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने शुक्रवार को नगरोटा बगबां के ओबीसी भवन में एनएसयूआई द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने में विकास पुरूष जीएस बाली का अमूल्य योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र में महाविद्यालयों से लेकर इंजीनियरिंग कालेज तक विकास पुरूष स्व जीएस बाली ने खुलवाए हैं ताकि युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरकारी शैक्षणिक संस्थान खुलवाए गए हैं।
आरएस बाली ने कहा कि युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं के साथ साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जाएंगे इस के लिए नगरोटा बगबां में विकास पुरूष जीएस बाली के जन्म दिन पर रोजगार मेला भी आयोजित किया गया है तथा भविष्य में वर्ष में दो बार रोजगार मेले आयोजित किए जाने का निर्णय भी लिया है तथा पांच वर्षों में नगरोटा बगबां क्षेत्र के पांच हजार युवाओं को रोजगार दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर एनएसयूआई नगरोटा वगवां के छात्रों ने पर्यटन निगम के अध्यक्ष के समक्ष कॉलेज में एमए और एमसीसी की विभिन्न विषयों की कक्षाएं आरंभ करने की मांग भी रखी। इस दौरान आरएस बाली ने कॉलेज की आपदा प्रभावित छात्रा मुस्कान को अपनी तरफ से पंद्रह हजार रूपये की आर्थिक मदद भी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि मुस्कान का पारिवारिक मकान आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया है जिसकी मरम्मत का कार्य चल रहा है इसी कारण से मुस्कान की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, मुस्कान की पढ़ाई बाधित न हो इसी को ध्यान में रखते हुए किराये का मकान लेेने के लिए यह 15 पंद्रह हजार की राशि आरएस बाली द्वारा दी गई है। इस कार्यक्रम में एनएसयूआई वगवां नगरोटा कॉलेज के अध्यक्ष कपिल, उपाध्यक्ष अनिकेत और एनएसयूआई के सदस्य छात्र तथा नगरोटा शहरी इकाई के उपाध्यक्ष नीरज दुसेजा तथा ब्लाक कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप कराड़ भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मालरोड स्थित पर्यटक सूचना केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देवभूमि में पधारने वाले...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं का अनोखा रिवाज – महिलाएं पांच दिन रहती बिना कपड़ों के : हिमाचल प्रदेश के पीणी गांव की अनोखी परंपरा

एएम नाथ। शिमला:  भारत एक ऐसा देश है जहां विविधताओं की कोई कमी नहीं है। हर राज्य, शहर और गांव में विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग निवास करते हैं, जिनकी अपनी विशेष परंपराएं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना की संपत्ति होगी सीज : शालिनी अग्निहोत्री

एएम नाथ । धर्मशाला, 25 जून। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े वाहन ठगी मामले के मुख्य सरगना नगरोटा बगवां निवासी सहित अन्य आरोपियों की संपति जल्द ही सीज की जाएगी। कांगड़ा पुलिस ने इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाली एवं अनुपयोगी सरकारी भवनों की जानकारी तुरंत भेजें .. अन्य विभागों को आवंटित करके इन भवनों का किया जाएगा सदुपयोग : गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 27 मार्च। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों एवं उपक्रमों के खाली पड़े एवं अनुपयोगी भवनों की रिपोर्ट...
Translate »
error: Content is protected !!