आरटीओ कार्यालय में 8 सितम्बर तक जमा करवाएं परमिट के आवेदन

by

धर्मशाला, 1 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण धर्मशाला की बैठक 12 सितंबर को शिमला स्थित परिवहन विभाग के निदेशालय में होगी। इस बैठक में वाहनों के परमिट से संबंधित मामले रखे जाएंगे। आरटीओ धर्मशाला प्रदीप कुमार ने बताया कि जिला कांगड़ा के इच्छुक वाहन मालिक तथा प्रार्थी अपना आवेदन पूर्ण दस्तावेजों सहित 8 सितम्बर तक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि जिन प्रार्थियों ने पूर्व में रूट संख्या 19, 20 व 22 हेतु आवेदन किया था, वे स्वयं क्षेत्रीय परिवहन प्राधीकरण की इस बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की है कि अगर उनके वाहन या परमिट से संबंधित कोई मामला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय धर्मशाला के माध्यम से उक्त बैठक में रखा जाना है तो वे सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद अपने आवेदन 8 सितंबर शाम तक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय धर्मशाला में जमा करवा दें। उन्होंने कहा कि इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैजनाथ हलके में समग्र विकास को किया सुनिश्चित : जनमानस की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : किशोरी लाल

बैजनाथ 7 अगस्त : ग्राम पंचायत भुलाणा और ग्राम पंचायत संन्साई के पटेलनगर में सोमवार को विधायक जनता के दरबार का आयोजन किया गया। बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव कृषि,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रसव के बाद मौतों के कारण फार्मा वितरक का लाइसेंस रद्द : डब्ल्यूएचओ ने मांगी जानकारी

नई दिल्ली: राजस्थान में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को लेकर सामने आए विवाद के बाद केंद्र सरकार ने दवा निर्माता कंपनी जैक्सन लेबोरेट्रीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राखी बांधने का सही समय क्या है? रक्षाबंधन पर 7 घंटे 39 मिनट तक भद्रा का साया

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार कई शुभ संयोगों में पड़ा है. रक्षाबंधन के दिन सावन सोमवार है और श्रावण पूर्णिमा भी है. रक्षाबंधन पर ये दो महत्वपूर्ण व्रत हैं. इस बार रक्षाबंधन 19 अगस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

The role of youth is

Environment Youth Parliament–2026 Organized at Government Degree College Salooni AM Nath। Salooni, (Chamba) : Government Degree College Salooni successfully organized the Environment Youth Parliament–2026 under the theme “Youth Leadership for Sustainable Environment and Climate Action.”...
Translate »
error: Content is protected !!