पीएम मोदी ने पोस्ट किया कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया : केंद्र ने मानी RLD की शर्त, अब जयंत चौधरी का BJP के साथ आना हुआ पक्का

by

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का एलान किया है। इसके साथ ही अब यह स्पष्ट हो गया है कि राष्ट्रीय लोकदल, भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होगा ।  रालोद ने भारतीय जनता पार्टी के साथ आने केलिए यह शर्त रखी थी कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया जाए।

पीएम मोदी ने इस संदर्भ में पोस्ट किया कि हमारी सरकार का यह सौभाग्य है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। यह सम्मान देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान को समर्पित है. उन्होंने किसानों के अधिकार और उनके कल्याण के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हों या देश के गृहमंत्री और यहां तक कि एक विधायक के रूप में भी, उन्होंने हमेशा राष्ट्र निर्माण को गति प्रदान की।  प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, ‘आपातकाल के विरोध में भी डटकर खड़े रहे। हमारे किसान भाई-बहनों के लिए उनका समर्पण भाव और इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के लिए उनकी प्रतिबद्धता पूरे देश को प्रेरित करने वाली है।’ केंद्र सरकार के इस फैसले और पीएम मोदी के ऐलान पर आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने लिखा, ‘दिल जीत लिया।

 दोनों दलों में गठबंधन तय :  दरअसल, ये फैसला ऐसे वक्त में हुआ है जब बीजेपी और आरएलडी के बीच गठबंधन पर बात चल रही है। सूत्रों का दावा है कि दोनों के बीच गठबंधन पर बात फाइनल हो गई है।बीजेपी ने गठबंधन के तहत आरएलडी को दो लोकसभा सीटें और एक राज्यसभा सीट का ऑफर दिया जो जयंत चौधरी ने मान लिया है। हालांकि दोनों दलों के बीच अभी गठबंधन का औपचारिक एलान होना बाकी है।लेकिन अब चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने और जयंत चौधरी की इस फैसले पर प्रतिक्रया से संकेत मिलने लगे हैं। बता दें कि जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने गांव बाहोवाल स्थित संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांसद से...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाडियों ने एथलेटिक मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते 10 पदक

गढ़शंकर : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक मीट में क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें दोआबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में पंचायती राज चुनाव टालने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दोहराया कि राज्य में पंचायती राज चुनावों को स्थगित करने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिये प्रयासरत : मलेंद्र राजन

इंदौरा 24 नवंबर। प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को घरद्वार के नजदीक स्वरोजगार के बेहतर साधन उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है ताकि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके। यह बात विधायक मलेंद्र...
Translate »
error: Content is protected !!