डी.टी.एफ. द्वारा पुरानी पैंशन प्राप्त फ्रंट के संगरूर मुजाहिरे में हिस्सा लेने का ऐलान

by

रैगुलाइजेशन मुकम्मल न होने पर गुप्त एक्शन की चेतावनी
गढ़शंकर :
डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम देव सिंह की अगुवाई में प्रदेश कमेटी की अहम बैठक की गई। जिसमें पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब (पससफ) के 9 जुलाई को संगरूर में वित्त मंत्री की रिहायश की तरफ किए जाने वाले रोष मुजाहिरे में हिस्सा लेने का ऐलान किया गया।
संगठन के महासचिव मुकेश कुमार ने बताया कि 1 जनवरी 2004 से बाद भर्ती मुलाजिमों के लिए नई पैंशन स्कीम रद्द करवा कर पुरानी पैंशन बहाल करवाने की मांग को लेकर प.स.स.फ. की अगुवाई में 9 जुलाई को संगरूर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की रिहायश की तरफ रोष मुजाहिरे का पंजाब भर से भारी संख्या में वर्करों द्वारा हिस्सा लिया जाएगा। जिसके लिए जिला वाइज कोटा भी तय किया गया।
इसके साथ ही शिक्षा विभाग में 8886 अध्यापकों की रैगुलराइजेशन दौरान रैगुलर की आप्शन लेने के बावजूद पक्षपाती ढंग से संघर्षरत पंजाबी अध्यापक हरेन्द्र सिंह पटियाला तथा मैडम नवलदीप शर्मा सैंक्शन आर्डर जारी न किए जाने को लेकर विरोध किया गया। जिसके संबंध में 11 जुलाई को संघर्ष नोटिस जारी किए जाने के उपरांत मोहाली में गुप्त एक्शन किए जाने का फैसला किया गया। इस मौके पर अन्य मागों के प्रति भी विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर डीटीएफ के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजीव बरनाला, उपाध्यक्ष बेअंत फूलेवाला, उपाध्यक्ष जसविन्द्र औजला, संयुक्त सचिव हरजिन्द्र वडाला बांगर, संयुक्त सचिव कुलविन्द्र जोशन, प्रेस सचिव पवन कुमार, रमनजीत सिंह संधू, प्रिंसिपल लखविन्द्र सिंह फतेहगढ़ साहिब, अतेन्द्र पाल घग्गा, परमिन्द्र मानसा, ज्ञान चंद रूपनगर, सुखविन्द्र गिर, मेघराज संगरूर, गुरमुख लोक प्रेमी, निर्मल सिंह चौहानके, हरेन्द्र सिंह पटियाला, पससफ के प्रांतीय नेता सतपाल समाणवी, जसवीर सिंह भम्मा, अमरीक सिंह तथा मनोज कुमार विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लधेवाल स्कूल में गुरुमुखी लिपि में मनाया जाएगा श्री गुरु अंगद देव जी का प्रकाशोत्सव

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर की प्रिंसिपल राजविंदर कौर के बताया शिक्षा निदेशक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिशा-निर्देशों के अनुसार 28 अप्रैल को आने वाले श्री गुरु अंगद...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के मद्देनजर 26 और 27 अगस्त को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 26.08.2025 और 27.08.2025 (मंगलवार और बुधवार) को अवकाश की घोषणा की है। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि...
article-image
पंजाब

समय से पहले पंजाब पहुंचा मानसून, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य में इस बार मानसून ने समय से पहले दस्तक दी है। रविवार को मानसून ने पठानकोट के रास्ते राज्य में प्रवेश किया, जिससे मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। मानसून...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ब्रेन स्ट्रोक के कुल रोगियों में 60 प्रतिशत भारत में: डॉ. विनीत सग्गर

होशियारपुर, : 18 अक्टूबर : ब्रेन स्ट्रोक के नवीनतम उपचार विकल्पों के बारे में शुक्रवार को लिवासा अस्पताल में न्यूरोसर्जरी और न्यूरो इंटरवेंशन के डायरेक्टर डॉ. विनीत सग्गर ने बताया कि ब्रेन स्ट्रोक दुनिया...
Translate »
error: Content is protected !!