खालिस्तान आतंकी गुरविंदर सिंह के फूफा के घर पहुंची NIA : एक घंटे पूछताछ के बाद NIA वापस चली गई

by
लखीमपुर खीरी। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकवादियों का स्थानीय कनेक्शन तलाशने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड की टीमों ने तराई में डेरा जमा रखा है।  वहीं इस मामले में पुलिस भी जांच कर रही है। बुधवार को पूरा दिन राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम लखीमपुर खीरी में पहुंचने की सुगबुगाहट थी लेकिन शाम 6 बजे तक कोई सूचना नहीं मिली। बाद में पता चला की बुधवार को शाम लगभग सात बजे पीलीभीत पुलिस व स्थानीय थाना निघासन की पुलिस खडरिया फार्म निवासी स्वर्गीय सतनाम सिंह के घर पहुंची। सतनाम सिंह आतंकवादी गुरविंदर के फूफा थे। लगभग एक घंटे पूछताछ के बाद पुलिस वापस चली गई।
सतनाम सिंह आतंकवादी गुरुविंदर के फूफा :  दरअसल पीलीभीत पुलिस को जानकारी मिली थी की थाना निघासन क्षेत्र के खड़रिया फार्म में आतंकवादी गुरुविंदर के फूफा सतनाम सिंह व बुआ रहती है और कुछ समय पहले आतंकवादी गुरुविंदर यहां आकर रुका था। जिसकी जानकारी पर पूछताछ के लिए पीलीभीत पुलिस व निघासन पुलिस खड़रिया फार्म पहुंची। जहां उन्हें जानकारी मिली कि आतंकवादी गुरुविंदर के बुआ और फूफा अब इस दुनिया में नहीं है।
डेढ़ साल पहले हुई थी गुरविंदर से मुलाकात :  जिसके बाद पुलिस ने उनके बेटे बलविंदर से पूछताछ की तो बलविंदर ने बताया कि गुरुविंदर उनके मामा का लड़का है और लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व वो यहां आया था जिसके बाद से उनका उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। खड़रिया फार्म निवासी बलविंदर तीन भाई है जिसमें बलविंदर की निघासन के पलिया रोड पर ए.सी रिपेयरिंग की दुकान है और वह ए.सी व फ्रिज की रिपेयरिंग का कार्य करता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण : गुरू साहिबान, संत-महात्मा, पीर-पैगम्बरों और शहीदों के जीवन, विचारधारा और शिक्षाओं के प्रसार के लिए स्कूल सिलेबस में उपयुक्त बदलाव करने का ऐलान

महान शहीद के ननिहाल घर में बनेगा संग्रहालय और पुस्तकालय खटकड़ कलाँ ( एस.बी.एस. नगर), 28 सितम्बर: देश में पंजाब को अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प लेते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1464 करोड़ रुपए का GST घोटाला उजागर : कई बोगस कंपनियों का पर्दाफाश, 4 बड़े कारोबारी गिरफ्तार

स्क्रैप, लोहा और सीमेट की फर्जी बिलिंग के जरिए घोटाला अब तक 335 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी आई सामने कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से जुड़े हैं तार एएम नाथ। नई दिल्ली/चंडीगढ़।...
article-image
पंजाब

डिप्टी मैडिकल कमिश्नर ने ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक फतेहगढ़ व ओ.ओ.ए.टी केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण

होशियारपुर, 02 फरवरी:  डिप्टी मैडिकल कमिश्नर-कम-सचिव जिला नशा मुक्ति पुर्नवास सोसायटी डा. हरबंस कौर ने जिला स्तरीय ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक मोहल्ला फतेहगढ़ व ओ.ओ.ए.टी केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मैडिकल अधिकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी ….498A के दायरे पर कही बड़ी बात

लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिलाओं के कानूनी अधिकारों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम बात कही है. अदालत ने साफ किया कि किसी महिला को केवल इसलिए कानून की सुरक्षा से बाहर नहीं...
Translate »
error: Content is protected !!