खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि से बढ़ा सम्मान : केवल सिंह पठानिया

by

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध, एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा बना विजेता

एएम नाथ।  शाहपुर, 6 अक्टूबर: राजकीय महाविद्यालय शाहपुर में आयोजित एचपीयू इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।

पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और हिमाचल में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित कर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए सुविधाएं एवं प्रोत्साहन उपलब्ध करवाना है।

उन्होंने बताया कि विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। उनके अनुसार ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक की पुरस्कार राशि 3 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये, रजत पदक की 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ और कांस्य पदक की 1 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये की गई है।

पठानिया ने कहा कि एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं को अब 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 2.50 करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जा रही है। राष्ट्रमंडल और पैरा राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में भी वृद्धि की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है। उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 3 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है तथा वर्ष 2024 से अब तक 99 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को रोजगार प्रदान किया जा चुका है।

पठानिया ने बताया कि 20वें एशियाई खेलों में कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला टीम की हिमाचली खिलाड़ियों पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा एक-एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी उनकी उपलब्धियों के लिए एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की गई है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवा खेल प्रतिभाओं से भरपूर हैं और सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, सम्मान और प्रोत्साहन उपलब्ध करवाकर प्रदेश को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए प्रयासरत है।

चैंपियनशिप में प्रदेशभर के 20 महाविद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा विजेता रहा, जबकि राजकीय महाविद्यालय सोलन उपविजेता और राजकीय महाविद्यालय ऊना तीसरे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर बीएमओ शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के प्राचार्य डॉ. राकेश पठानिया, डॉ. संजय शर्मा, प्रधानाचार्य शमशेर भारती, अधिशासी अभियंता जल शक्ति अमित डोगरा, बीईईओ अरविंद धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कांग्रेस पदाधिकारी, स्थानीय प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के झूठ को न जनता को भूलने देंगे और न सरकार को भागने देंगे : कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में कच्चे मकान को लेकर की गई घोषणाओं का क्या हुआ – जयराम ठाकुर

अपना चुनावी घोषणा पत्र एक बार कांग्रेस के नेताओं को उठाकर देखना चाहिए एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार अपनी कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणाओं को कब पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला छात्रा मौत मामला : सहायक प्रोफेसर अशोक “निलंबित”, 3 छात्राओं पर भी FIR, विभागीय जांच के आदेश

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के मामले में हिमाचल प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। उच्च शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों जीवन में  शिक्षा के साथ  सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल

एएम नाथ। पांगी :    आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज जीमनेजियम हाल किलाड़ में, घाटी के विद्यार्थियों में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास के लिए आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रैगन फ्रूट प्रसंस्करण संयंत्र : ड्रैगन फ्रूट उगाने वाले किसानों की सुविधा को बेहड़ विठ्ल में लगेगा प्रसंस्करण संयंत्र

जिला ऊना में लगेगा प्रदेश का पहला ड्रैगन फ्रूट प्रसंस्करण संयंत्र ऊना: 17 सितंबरः जिला ऊना में प्रदेश का पहला ड्रैगन फ्रूट प्रसंस्करण संयंत्र लगने जा रहा है, जिससे जिला ऊना में ड्रैगन फ्रूट...
Translate »
error: Content is protected !!