संकट के समय में विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है सनातन संस्कृति – डॉ. शांडिल

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें संकट के समय में विश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हम सभी का यह दायित्व है कि अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए इसका प्रचार-प्रसार सुनिश्चित बनाएं। डॉ. शांडिल आज सोलन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जौणाजी के बालूघाटी में माँ काली मेला के समापन समारोह को मुख्यातिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे।
शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
डॉ. शांडिल ने कहा कि मेले हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं और मेलों, उत्सवों तथा त्यौहारों के माध्यम से हम भारत की सनातन संस्कृति का संरक्षण सुनिश्चित बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अपनी संस्कृति को समझकर अन्य को भी इससे अवगत करवाएं। उन्होंने कहा कि संस्कृति और इतिहास की जानकारी विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। सभी को अपनी संस्कृति, लोक परम्पराओं और इतिहास की जानकारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए राज्य सरकार द्वारा राहत पैकेज प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि आपदा प्रभावितों को समय पर पूरी सहायता प्राप्त हो।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व ग्राम पंचायत जौणाजी के द्राह में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप के साथ 16 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का लोकार्पण भी किया। इस सामुदायिक भवन के पूरे निर्माण पर 38 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।
उन्होंने इस अवसर पर ग्राम पंचायत की विभिन्न मांगों को चरणबद्ध आधार पर पूरा करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शिल्ली से अश्वनी खड्ड तक सम्पर्क मार्ग को शीघ्र स्तरोन्नत किया जाएगा।
उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय कनाह के अतिरिक्त कमरों के निर्माण के लिए 07.64 लाख रुपए देने की घोषणा की।
उन्होंने मेला समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 5100 रुपए देने की घोषणा की।
शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने इस अवसर पर सभी को मेले की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश को प्राकृतिक आपदा के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है। हम सभी मिलकर हिमाचल को पुनः विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रयासरत हैं।
उन्होंने सामुदायिक भवन बालूघाटी के अतिरिक्त कार्य के लिए 03 लाख रुपए, भंगयाणी मंदिर तथा बलाई के सम्पर्क मार्ग के लिए एक-एक लाख रुपए तथा कनाह सम्पर्क मार्ग के लिए 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत जौणाजी की प्रधान जयवंती, ग्राम पंचायत नौणी के प्रधान मदन हिमाचली, ग्राम पंचायत जौणाजी के उप प्रधान अमर दत्त शर्मा, ग्राम पंचायत डांगरी के उप प्रधान मदन ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष लक्ष्मी ठाकुर, नगर निगर सोलन के पार्षद सरदार सिंह ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, मेला समिति के प्रधान विक्रम सिंह, पूर्व प्रधान भूपेंद्र कश्यप, ज़िला परिषद की पूर्व अध्यक्ष कुमारी शीला, ग्राम पंचायत सेरी के पूर्व प्रधान धर्मेन्द्र ठाकुर, ग्राम पंचायत जौणाजी की पूर्व प्रधान वनिता, सोहन सिंह, रघुवीर, जिया लाल, गणेश दत्त सहित पंचायती राज संस्थाओं के विभिन्न प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल तनाव मुक्त एवं स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक 45वें ऑल इण्डिया इलैक्ट्रीसिटी स्पोर्टस कंट्रोल बोर्ड बैडमिन्टन टूर्नामैंट सम्पन्न

  सोलन : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में खेल हमें तनाव मुक्त एवं स्वस्थ रखने में सहायक है। अनिरुद्ध सिंह आज सोलन ज़िला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस जनता को गुमराह करने के लिए दे रही झूठी गारंटियां : जयराम ठाकुर

पालमपुर नगर निगम में प्रत्याशी जनसमर्थन चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा हमला कहा, जिस पालमपुर की धरती से राम मंदिर निर्माण का ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित हुआ था, उसी पवित्र स्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैना प्लस की टीम ने जीता गूलर वाला क्रिकेट टूर्नामेंट : नानकपुर को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा 16 टीमों ने लिया हिस्सा

बद्दी 27 मार्च : (तारा) :  महादेव स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवाला द्वारा करवाए गए एक दिवसीय टूर्नामेंट में नैना प्लस की टीम ने नानकपुर की टीम को हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं : जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर किया पलटवार

 खुद से संभाली नहीं जा रही सरकार और दूसरों को दे रहे हैं दोष : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बल्ह के कंसा चौक और...
Translate »
error: Content is protected !!