उपमुख्यमंत्री ने संत ढांगू वाले महाराज जी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन : धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यकरण की प्रतिबद्धता दोहराई

by
12 करोड़ से बनेगी पंडोगा रोपवे परियोजना
रोहित जसवाल।  ऊना, 3 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जखेवाल में संत बाबा श्री ढांगू वाले महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने पूज्य संत श्री अनूप जी महाराज से आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।May be an image of dais and temple
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संत ढांगू वाले महाराज जी का जीवन जनसेवा, शिक्षा के प्रसार और मानव कल्याण के उच्च आदर्शों को समर्पित रहा। उन्होंने शिक्षण संस्थानों के माध्यम से ज्ञान का दीप प्रज्वलित किया और स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए मानवता की सच्ची सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया, जो समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार संतों की इस महान परंपरा को आगे बढ़ाते हुए धार्मिक स्थलों के विकास, सौंदर्यकरण और सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। हरोली विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके सौंदर्यकरण पर करोड़ों रुपये व्यय किए जा रहे हैं। शीतला माता मंदिर ईसपुर के भव्य निर्माण पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। क्षेत्र में विभिन्न गांवों में गुरु रविदास मंदिरों एवं अन्य अनेक धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी पर्याप्त धनराशि प्रदान की गई है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को नई दिशा देने के उद्देश्य से पंडोगा में प्रस्तावित रोपवे परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह रोपवे वनखंडी के समीप स्थित रेस्ट हाउस से वनखंडी माता मंदिर तक विकसित किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित और आकर्षक आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि हिमाचल-पंजाब सीमा के समीप विकसित होने वाला यह रोपवे न केवल आस्था और पर्यटन को जोड़ने का माध्यम बनेगा, बल्कि क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और हरोली को पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान मिलेगी।
श्री अग्निहोत्री ने कहा कि संत महापुरुषों का जीवन समाज को दिशा देने का कार्य करता है और उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त, संवेदनशील और समरस समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से संतों की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष चेतराम ठाकुर, महासचिव रणजीत सिंह राणा, विवेक कुमार एवं बलविंदर सिंह ठाकुर के अलावा कांग्रेस नेता संदीप अग्निहोत्री, प्रमोद कुमार समेत अन्य गणमान्य भी उनके साथ रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 31 जनवरी 2024 तक चलेगा विशेष अभियान : पंचायतों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में समर्पित पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे- ओम कांत ठाकुर

मंडी, 26 दिसम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) मण्डी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन को मध्य नज़र रखते हुए मण्डी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में जिन मतदाताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में घूम घूम कर सिर्फ हवा में नौकरियां बांट रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

प्रदेश की मातृशक्ति को क्यों नहीं मिल रहे हैं₹1500 बालिका आश्रम में हुई घटना दुःखद, बेटियों को मिले सुरक्षित वातावरण एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सवालों के घेरे में कॉलेज : चुप्पी के कटघरे में सिस्टम धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत का मामला

कॉलेज प्रशासन ने चेतावनी के संकेतों को किया नजरअंदाज शिकायत करने वाले छात्र को पहले ही समस्या मान लिया जाता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला कॉलेज की छात्रा पल्लवी की मौत सिर्फ एक युवती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात : सीएम वर्चुअली करेंगे ऊना के लिए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास :

जिला परिषद हॉल ऊना में कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण ऊना, 10 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 11 अक्तूबर को वर्चुअल मोड से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात देंगे, जिसका लाइव...
Translate »
error: Content is protected !!