खुंडी माता के भजनों में रात भर नाचे भक्त : ग्राम पंचायत द्रड्ढा के कैहला गाँव में सजा माँ का दरवार भक्त

by

एएम नाथ। चम्बा : कैहला गाँव में निर्मित खुंडी माता मंदिर में मंगलवार को जगराता का आयोजन किया गया।

जिसमें राजेंदर राजू और सुभाष प्रिंस की जगराता पार्टी ने पूरी रात खुंडी माता के भजनों का गुणगान किया।

इस दौरान राजेंदर भाई राजू और जाने माने गायक सुभाष प्रिंस ने खुंडी माता, गणेश वंदना भोले शंकर और शेरावलीय माता की भेटे गा कर पूरा महोल भक्तिमय कर दिया और जागरण में उपस्थित भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

मंदिर के पुजारी कमल शर्मा ने बताया कि यहाँ हर वर्ष इस माह के ज्येष्ठ मंगलवार को जागरण किया जाता है।

जिसमें दूर-दूर के भक्त अपनी अपनी मुराद ले कर आते हैं। मंदिर में जो भी मुराद मांगी जाती है माँ उनकी मुरादें पूरी करती है। इस दिन सुबह से ही हवन और कन्या पूजन के साथ मांगलिक कार्य किये जाते हैं। स्थानीय व्यक्ति हेम राज ने बताया कि 2010 में घर के पास की फूलवाड़ी में माता के चिन्ह मिले थे जिसका गृह प्रवेश उसी वर्ष छठे नवरात्रे में किया गया था।

उसके बाद से इस मंदिर में भक्तों का ताँता लगा रहता है और दूर-दूर से भक्त आते रहते हैं।

जागरण के दौरान अनामिका शर्मा ने माता की चौकी के दौरान उपस्थित सभी भक्तों को सुख़ समृद्धि का आशीर्वाद दिया और भक्तों को कलयुग में माँ काली का नाम जपने और सदाचार पर चलने हेतु विशेष आग्रह किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस श्मशानघाट पहुंची, शव कब्जे में लिया, पोस्टमार्टम करवाया : हरोली के सलोह निवासी सुरेंद्र कुमार (26) की मां और भाई के बयान के अनुसार मंगलवार को उसके पेट में अचानक दर्द उठा

हरोली : सलोह में 26 साल के एक युवक की मंगलवार शाम क्षेत्रीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की गुप्त सूचना मिलने पर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम समाचार ऐप…..हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विश्वसनीय समाचार ऐप

हिमाचल प्रदेश सरकार की एक विश्वसनीय समाचार ऐप है जो कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है। इस ऐप में प्रदेश सरकार के सभी विभागों जैसे स्वास्थ्य विभाग,...
हिमाचल प्रदेश

निबंध में पलक तथा भाषण में काशवी अव्वल : जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दी पखवाडे का आयोजन

धर्मशाला, 12 सितंबर। भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दी पखवाडे का आयोजन कांगडा इन्टरनैशनल स्कूल शाहपुर जिला कांगडा़ में किया गया। हिन्दी भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रोत्साहन व उत्थान, विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

B फार्मेसी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मंडी के निजी फॉर्मेसी कॉलेज में : कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

  एएम नाथ। मंडी. : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज में वीरवार देरशाम को एक युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।...
Translate »
error: Content is protected !!