B फार्मेसी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मंडी के निजी फॉर्मेसी कॉलेज में : कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

by

 

एएम नाथ। मंडी. : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज में वीरवार देरशाम को एक युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शुक्रवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। साथ ही कमरे में सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया। जिसमें युवती ने अपनी मौत पर किसी को भी दोषी नहीं ठहराया हुआ है। प्रशिक्षु छात्रा का नाम आयुषी निवासी पालमपुर (कांगड़ा) बताया गया है। वह बी फार्मा तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी।

जानकारी के अनुसार जब अन्य छात्राएं निजी फार्मेसी कॉलेज के हॉस्टल में शाम 5:30 बजे पहुंचीं तो उन्होंने आयुषी को फंदे से लटके देखा। विद्यार्थियों ने हॉस्टल वार्डन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद वार्डन ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा व कमरे में बरामद सुसाईड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। आयुषी ने अपने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। डीएसपी देवराज ने कहा कि परिजनों को सूचित किया गया है। शुक्रवार को आयुषी के शव का पोस्टमार्टम होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएसएस सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

तारा। बरोटीवाला : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत प्रातः...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोवा में ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के कथित नारों पर बवाल : 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन, धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने के आरोप में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज पणजी। गोवा की राजधानी पणजी में 11 अक्टूबर को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैरा कोट में सड़क निर्माण को 10 लाख, एक सप्ताह में नल लगाने के दिये निर्देश घुमारवीं की कोट ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित : राजेश धर्माणी ने सुनी जन समस्याएं

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 15 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कोट ग्राम पंचायत में जन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

स्पीकर कुलदीप पठानिया ने दिलाई नवनिर्वाचित विधायक कमलेश ठाकुर , आशीष शर्मा व हरदीप बाबा को पद एवं गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित तीन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।  शपथ ग्रहण समारोह मुख्यमंत्री, नेता...
Translate »
error: Content is protected !!