एनएसएस सात दिवसीय शिविर का तृतीय दिवस सफलतापूर्वक संपन्न

by

तारा। बरोटीवाला : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। दिन की शुरुआत प्रातः 6:30 बजे योग सत्र से हुई। योग प्रशिक्षिका श्रीमती कल्पना चौहान ने स्वयंसेवकों को मंत्रोच्चारण के साथ सूर्य नमस्कार के 12 आसनों का अभ्यास कराया तथा इसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।

योग सत्र के उपरांत नाश्ते के बाद नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बरोटीवाला पंचायत के वार्ड नंबर 3 तक निकाली गई, जिसे एनएसएस इकाई द्वारा गोद लिया गया है। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोका और उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आमजन को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया।
रैली के उपरांत वार्ड नंबर 3 में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा घर-घर सर्वेक्षण किया गया। इस सर्वे के अंतर्गत एक प्रश्नावली के माध्यम से विभिन्न सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे गए। सर्वेक्षण से यह तथ्य सामने आया कि यह क्षेत्र अत्यधिक घनी आबादी वाला है, क्योंकि यहाँ अन्य राज्यों से आकर फैक्ट्रियों में कार्य करने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इस सर्वेक्षण ने क्षेत्र की सामाजिक संरचना एवं समस्याओं को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह पूरी गतिविधि अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सार्थक रही, क्योंकि स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक वास्तविकताओं को भी निकट से समझा।
सायंकालीन सत्र में राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक प्रो. विशेश्वर ने एक प्रेरक एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि आज का युवा किस प्रकार नशे की गिरफ्त में आ रहा है तथा इसके प्रमुख कारण क्या हैं। इस संवादात्मक सत्र में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए।
दिन के अंतिम चरण में स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें व्यक्तिगत स्वच्छता पर आधारित नाटक, नृत्य प्रस्तुतियाँ एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस प्रकार एनएसएस शिविर का तृतीय दिवस सेवा, जागरूकता, अध्ययन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का किया निरीक्षण : उपमुख्य सचेतक ने औपचारिकताएं पूर्ण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। धर्मशाला, शाहपुर 19 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को द्रमण में सब्जी मंडी के निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को सब्जी मंडी के निर्माण के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाई : भारी मात्रा में मादक पदार्थ एवं अवैध शराब बरामद

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के अंतर्गत ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को सशक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा एयरपोर्ट में व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर हुआ मंथन : अधिक फ्लाइट से ज्यादा टूरिस्ट यहां आएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार बढ़ेगा – सांसद किशन कपूर

धर्मशाला, 10 अक्तूबर। मिनी सचिवालय धर्मशाला के कैबिनेट हॉल में आज मंगलवार को सांसद किशन कपूर की अध्यक्षता में कांगड़ा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शाहपुर के विधायक केवल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला इंजीनियर की आपबीती- शराब पिलाकर नशे में किया रेप : दोस्तों के सामने नचवाया :

कानपुर  :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर में एक महिला इंजीनियर ने अपने प्रोजेक्ट मैनेजर पर गंभीर शोषण और धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। महिला इंजीनियर का कहना है कि आरोपी ने शादी का...
Translate »
error: Content is protected !!