खुदकुशी : पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी

by

जालंधर : 24 अगस्त
शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ के भतीजे निर्मल सिंह ने सोमवार देर रात घर में पारिवारिक कलह में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल और इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
जानकारी के मुताबिक निर्मल सिंह (54) कोआपरेटिव बैंक नूरमहल के मैनेजर थे और उन्होंने अपने निवास गांव कोहाड़ खुर्द में रात करीब 9 बजे अपने घर में यह कदम उठाया। उनका घरेलू विवाद चल रहा था और किसी बात को लेकर निर्मल सिंह कोहाड़ का उनके परिवार के एक सदस्य से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल शव को कब्जे में लेकर धारा 174 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। सिविल अस्पताल नकोदर में पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिवार के किसी भी सदस्य ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

प्रदूषण खिलाफ लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष समिति का 84 दिन बाद धरना खत्म

गढ़शंकर | पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल में स्थित फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ बीत इलाके की लोक बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश द्वारा 5 अगस्त...
article-image
पंजाब

ओल्ड एज फुटबाल क्लब ने गोल्ड फुटबाल क्लब को 3-0 से किया पराजित

युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम के तहत खेला गया खेल। माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल मैदान में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए...
article-image
पंजाब

सोहन सिंह ठंडल की घर वापसी – शिरोमणि अकाली दल में फिर हुए शामिल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राजनीतिक गलियारों में आज एक अहम घटनाक्रम देखने को मिला जब वरिष्ठ नेता सोहन सिंह ठंडल ने औपचारिक रूप से शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में वापसी की। वे कुछ माह पूर्व...
article-image
पंजाब

हर्षित राणा बने वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, गांव पहुंचने पर उमड़ा जनसैलाब : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी बधाई

नंगल, 6 सितंबर ।  उपमंडल नंगल के गांव रामपुर साहनी के होनहार युवा हर्षित राणा भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर गांव लौटे तो पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव पहुंचने...
Translate »
error: Content is protected !!