खुलासा- मामी के खाते से भांजे ने उड़ा दिए लाखों : पत्नी को ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा

by
एएम नाथ।  शिमला। राजधानी शिमला में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त एक महिला के साथ उसके भांजे की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस थाना ढली में भांजे के विरुद्ध शिकायत दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिमला जिले के जुन्गा निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि भांजे रुपिन कुमार ने उसके खाते से पेंशन के साढ़े तीन लाख रुपये अपनी पत्नी के खाते में हस्तांतरित कर दिए हैं।
  रुपिन लंबे समय से मेरे साथ ही रह रहा था जिससे उसे उसके बैंकिंग विवरण की पूरी जानकारी थी। इसका पता तब चला जब बैंक स्टेटमेंट निकाली। उसने भांजे से खाते से राशि ट्रांसफर होने के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
               पुलिस थाना ढली के एसएचओ विरोचन नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रुपिन कुमार ने यह धोखाधड़ी किस तरह अंजाम दी। क्या उसने पीड़िता की बैंकिंग डिटेल का दुरुपयोग किया या फिर किसी साइबर माध्यम से खाते से पैसा निकाला। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस धोखाधड़ी में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे के खिलाफ महामहिम की प्रतिबद्धता का पूरा प्रदेश कायल – जन सहयोग के बिना अधूरी है नशे के खिलाफ लड़ाई : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर का सराज से नशे के खिलाफ़ जंग का एलान, राज्यपाल ने अभियान को सराहा जिला के विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल और स्कूलों के बच्चों से किया सक्रिय होकर काम करने का...
article-image
पंजाब

गर्मी से बचाव के लिए तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी : प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर बीबीएमबी बिना जरूरी काम के धूप में बाहर न निकलें

राकेश शर्मा । तलवाड़ा, 19 मई :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देशों के अनुसार बीबीएमबी अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने बढ़ती गर्मी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 स्टेट ऑफ द आर्ट वोल्वो बसों को मुख्यमंत्री ने झण्डी दिखाकर रवाना किया : हरित ऊर्जा क्षेत्र में देश के समक्ष आदर्श स्थापित करेगा हिमाचल: मुख्यमंत्री

एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को विश्व स्तरीय परिवहन सुविधाएं प्रदान करने और हिमाचल को ‘ग्रीन एनर्जी स्टेट’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब

प्राचीन डेरा गोसाईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया

नवांशहर /राहों/दलजीत अजनोहा : जिला नवांशहर के कस्बा राहों के मोहल्ला खोसला में स्थित प्राचीन डेरा गोसाईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा को समर्पित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन मंदिर के प्रमुख श्री महंत गंगानन्द पुरी...
Translate »
error: Content is protected !!