नशे के खिलाफ महामहिम की प्रतिबद्धता का पूरा प्रदेश कायल – जन सहयोग के बिना अधूरी है नशे के खिलाफ लड़ाई : जयराम ठाकुर

by
जयराम ठाकुर का सराज से नशे के खिलाफ़ जंग का एलान, राज्यपाल ने अभियान को सराहा
जिला के विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल और स्कूलों के बच्चों से किया सक्रिय होकर काम करने का आह्वान
पड़ोसी राज्य की ढील और सीमा पर लापरवाही से गांव–गांव पहुँच रहा चिट्टा
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जंजैहली में आयोजित नशा मुक्त हिमाचल अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यपाल महोदय ने इस कार्यक्रम में आकर नशे के खिलाफ अपनी बचनबद्धता को दिखाया है। आप पहले राज्यपाल हैं जो दुर्गम इलाके में अपना संदेश देने के लिए हमारे बीच पहुंचे हैं जिसके लिए मैं आपका स्वागत करता हूँ। नशे को हिमाचल से उखाड़ फेंकने की महामहिम शिव प्रताप शुक्ल की प्रतिबद्धता का पूरा प्रदेश कायल है। उन्होंने कहा कि आज देश को नरेंद्र मोदी के रूप में सशक्त नेतृत्व मिला है। जिस प्रकार का संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को पहलगाम की घटना के बाद दिया है वो दूसरा कोई नेता नहीं दे पाता। मात्र 24 मिनट की सैन्य कारवाई से पाकिस्तान थरथरा गई। पाकिस्तान न केवल आतंकी घटनाओं को बढ़ावा देने बाला देश है बल्कि सीमापार से जानलेवा नशे की खेप पहुंचाने का भी नहीं काम कर रहा है।
May be an image of 10 people and text
उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों की सीमा से नशा चोरी छिपे आ रहा है। हमारा पड़ोस का एक राज्य बहुत कोताही बरत रहा है जिससे नशा आसानी से पहाड़ी प्रदेश के गांव गांव तक पहुँच रहा है। जब मैं मुख्यमंत्री था तो मैंने सभी पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ साझा बैठक भी की। इसमें इस पर रणनीति बनी और बॉर्डर एरिया में इस धंधे से जुड़े लोगों को हमने इंटेलिजेंस के माध्यम से उनकी कमर तोड़ने का काम किया। अब पंजाब में एक ऐसी सरकार बनी है जो नशे के खिलाफ कारवाई में बहुत ढील बरत रही है। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार को अब अपनी सीमा पर प्रभावी ढंग से काम करना चाहिये ताकि नशा अंदर न आ सके।
जयराम ठाकुर ने कहा कि कोई भी अभियान तब तक सफल नहीं होता जब तक आम जनता की इसमें भागीदारी न हो। अब समय आ चुका है कि हर घर को चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ मुहिम शुरू करनी होगी। अगर हम अभी नहीं जागे तो अच्छे अच्छे परिवार की इसकी चपेट में आ जाएंगे। युवा जिस रफ्तार से इसकी चपेट में आ रहे हैं वो बहुत चिंताजनक है। अब केवल इसका प्रयोग करने वाले ही नहीं इसको बेचने वाले भी पैसा कमाने के लालच में युवाओं को इस धंधे में धकेल रहे हैं। उन्होंने इस बात को लेकर भी चिंता जताई कि बहुत सारे लोग लत लगने के बाद नशा छुड़ाने के लिए भी आगे आ रहे हैं लेकिन सरकार पुनर्वासन के लिए कोई काम नहीं कर पा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस दिशा में काम करने का आग्रह किया और अभी तक हुए प्रयासों को सराहा।
May be an image of 7 people and text
उन्होंने कहा कि मैंने इस ठंडे इलाके से इसकी शुरुआत की है। इससे जंग के लिए मैंने आज अपने सभी विधायक, स्कूलों के बच्चे, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मंडल और अपने कार्यकर्ता तक यहां बुलाये हैं ताकि इस सामाजिक बुराई के खिलाफ सामूहिक लड़ाई हम लड़ सकें। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसमें सहयोग करने का आह्वान किया है।
May be an image of 4 people and temple
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस प्रकार लोगों ने स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाया और हर घर में शौचालय बनाकर दिखाए वैसे ही अब इस नशे की बुराई को घर में घुसने न दें। उन्होंने कहा कि ये बुराई हर जगह है जिसे आप लोग ही दूर कर सकते हैं। हमें आज ‘नशे को ना जीवन को हां’ की जिद्द के साथ काम करना होगा कि नशा करने वालों को टोकना भी होगा और रोकना भी होगा। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अपने विधायकों और प्रभावी लोगों को नशे के खिलाफ एक मंच पर लाकर जयराम ने जो जंग का एलान किया है उसमें अपना योगदान अवश्य दें। साथ ही उन्होंने सभी को नशे के खिलाफ इस लड़ाई में सहयोग देने की शपथ भी खिलवाई।
May be an image of 15 people, dais, temple and text that says "नथा मुक्त मणडी अभियान के अन्तर्गत केअन्तर्गत 21 मई 2025 को जंजेहली आयो दिवसी कार्यशन्य" इस मौके पर उनके साथ नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जंबाल, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, करसोग के दीप राज, दरंग के पूर्ण चंद, सरकाघाट के दलीप ठाकुर, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, लाहौल के पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का किया अंशदान

हिमाचल प्रदेश वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज वन विभाग के वन बल प्रमुख डॉ. संजय सूद की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से सचिवालय में भेंट की। प्रतिनिधिमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34  शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया – समर्थ-2024 अभियान के तहत सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर ज़िला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता आयोजित 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने  की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा की जोरावर मैदान में जनआक्रोश रैली : जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस प्रदेश में सत्ता में आई है, तब से जनता पर सिर्फ महंगाई का बोझ डाल रही – त्रिलोक कपूर ने कहा 2 सालों में 27 हजार 465 करोड़ का लिया कर्ज –

एएम नाथ। धर्मशाला :   तपोवन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। बीजेपी वर्कर जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में मेडिकल कैंप दौरान 270 मरीजों का चेकअप कर मुफ्त दवाईयां दी : मरीजों के ब्लड टेस्ट, ईसीजी व फुल बॉडी पैकेज के टेस्ट भी किए मुफ्त

गढ़शंकर। गढ़शंकर।  गांव पिपलीवाल में श्री राधे कृष्ण मंडल व माता ज्वाला जी जागरण कमेटी द्वारा कारवाई जा रही  श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन आज मेडिकल कैंप लगाया।  कैंप का उदघाटन शास्त्री...
Translate »
error: Content is protected !!