खुला दरबार लगाकर खन्ना ने सुनी जान समस्याएं बरसात के मौसम में पानी की निकासी रहा संयुक्त जनतक मुद्दा

by

होशियारपुर 8 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने जनता की समस्याएं सुनने व उनके समाधान हेतु खुले दरबार का आयोजन किया जिसमें लोगों द्वारा बताई गयी विभिन्न समस्याओं के साथ साथ बरसाती पानी की निकासी न होना संयुक्त जनतक मुद्दा रहा।
लोगों ने खन्ना को बताया कि बरसात के मौसम में प्रदेश के विभिन्न शहरों में खासकर होशियारपुर में बरसाती पानी की निकासी न होने के चलते बारिश के दौरान जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। बारिश के दौरान न केवल सड़कें तालाबों का रूप धारण कर लेती हैं बल्कि लोगों के घरों में भी पानी घुस जाता है जिससे उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब के अधिकतर क्षेत्र बाढ़ प्रभावित हैं जहाँ लोगों की जान माल का कोई रक्षक नहीं है।
खन्ना ने कहा कि पंजाब के ड्रेनेज विभाग की अनदेखी तथा पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध न होने के चलते लोगों का जो नुकसान हो रहा है पंजाब सरकार को उसका मुआवजा लोगों को देना चाहिए और प्रदेश की जनता की सुरक्षा के लिए खास प्रबंध करने चाहिए। इस मौके खन्ना ने जनता से अपील की कि किसी भी कुदरती आपदा और आपातकालीन परिस्थिति में एक दुसरे की मदद के एक दुसरे का साथ दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने की टिप्पणी कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं काफी बढ़ी : सरकार एवं पुलिस प्रशासन मुकदर्शक बने बैठे

चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने कहा है कि हाल ही में कुछ पब्लिक, एसोसिएशंस, ग्रुप्स के मेंबर्स द्वारा कानून अपने हाथ में लेने की घटनाएं काफी बढ़ी हैं। वहीं राज्य की अथॉरिटी (सरकार एवं पुलिस...
article-image
पंजाब

शिव शंकर लंगर समिति द्वारा अस्पताल को 4 व्हीलचेयर भेंट 

गढ़शंकर :  आज शिव शंकर लंगर समिति बंगा रोड गरशंकर ने सिविल अस्पताल गरशंकर को 4 व्हीलचेयर दान की। इस अवसर पर शिव शंकर लंगर समिति का प्रतिनिधित्व कुलविंदर कुमार और राकेश कुमार केशी...
article-image
पंजाब

2025 में जालंधर ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई : एनडीपीएस की 1,644 और आबकारी, शस्त्र और जुआ अधिनियम की 282 एफआईआर दर्ज

2025 में जालंधर ग्रामीण की कार्रवाई: एनडीपीएस की 1,644 और आबकारी, शस्त्र और जुआ अधिनियम की 282 एफआईआर दर्ज हु संपत्ति संबंधी अपराध में 408 केस दर्ज, 40,050 चालान और 706 वाहन जब्त; 515...
article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप : डीएसपी की भी बढ़ गई मुश्किलें

जालंधर। इंस्पेक्टर भूषण कुमार पर नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने और दूसरी महिला से वीडियोकॉल पर अभद्र बातचीत के मामले में अब फिल्लौर के डीएसपी सरवण सिंह बल्ल की मुश्किलें बढ़ गई...
Translate »
error: Content is protected !!