पहली तिमाही की समीक्षा और दूसरी तिमाही सम्बन्धी बैठक

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : एलायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट-119 की पहली तिमाही अप्रैल-मई-जून की समीक्षा और दूसरी तिमाही जुलाई-अगस्त-सितंबर की योजना बैठक होटल शिराज रीजेंसी में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट-119 के गाइड एैली. रमेश कुमार, एलायंस क्लब इंटरनेशनल के एडवाइजर एैली. एडवोकेट एस.पी. राणा और डायरेक्टर एैली. अशोक पुरी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

डिस्ट्रिक्ट एडवाइजरी मीटिंग में कॉल-इन-ऑर्डर करने के बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी ने विशेष मेहमानों और जिले के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट गाइड एैली. रमेश कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल से अब तक एलायंस क्लब होशियारपुर यूनिक के अध्यक्ष प्रो. दलजीत राय और एलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर के अध्यक्ष एैली. अजय शारदा ने अपनी-अपनी टीम के साथ संतोषजनक काम किया है और डिस्ट्रिक्ट द्वारा तीन बैठकों में वेटरन धावक, डिस्ट्रिक्ट प्रीव्यू और डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग की बैठकें करके एलायंस क्लब के नाम को ऊँचा किया है। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय एडवाइजर और अंतर्राष्ट्रीय निदेशक अशोक पुरी ने बताया कि इंटरनेशनल बोर्ड की बैठक जो 12 जुलाई को चंडीगढ़ में हो रही है, में नॉर्थ इंडिया के एलायंस क्लब के प्रतिनिधि बड़ी उत्सुकता से भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 13 जुलाई को नॉर्थ मल्टीपल की बैठक में नॉर्थ के चेयरमैन एैली. राकेश कुमार, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एैली. विवेक साहनी और वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एली हरजीत सिंह मठारू भाग लेने के लिए जाएंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एैली. विक्रमप्रीत सिंह, एैली. रितु हंस और एैली. रिहाना का विशेष योगदान रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

गढ़शंकर, 22 फरवरी : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में कॉलेज के पंजाबी विभाग द्वारा लिबरल आर्ट्स सोसायटी के बैनर तले प्रिं. डा. अमनदीप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

पहली नौकरी करने वालों को मिल सकते हैं ₹15,000……..जानें PM-VBRY योजना की शर्तें

EPFO के जरिए मिलेगा प्रोत्साहन, 6 और 12 महीने की नौकरी पूरी करने पर दो किस्तों में भुगतान; ₹1 लाख तक मासिक वेतन वाले पात्र कर्मचारी कर सकते हैं लाभ का दावा नई दिल्ली।...
article-image
पंजाब

Sonalika Agro Unveils New Super

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha /August 13 : In a joint press conference, Shri Kranti Deepak Sharma, Business Head of Sonalika Agro, and Shri Jagpreet Singh Mastana, Associate Vice President – Sales & Marketing, Sonalika Agro, announced...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी को एनडीए का नेता चुना : बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता हुए शामिल

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस सबंध में बुधवार को एनडीए की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे...
Translate »
error: Content is protected !!