खून से लथपथ शव मिला -पंजाब रोडवेज के ड्राइवर का कत्ल : ड्यूटी के बाद लौट रहा था घर,

by

 श्री गोइंदवाल साहिब : पंजाब रोडवेज में ड्राइवर पद पर तैनात एक युवक की घर लौटते समय अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद श्री गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह (37) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव घडका पंजाब रोडवेज तरनतारन में ड्राइवर के पद पर तैनात था। देर शाम जब वह ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहा था। गांव कोट मुहम्मद खां के पास सड़क किनारे उसका खून से लथपथ शव पड़ा मिला।  सूचना के बाद थाना श्री गोइंदवाल साहिब के प्रमुख परमजीत सिंह विरदी समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल खड़ी थी और धारदार हथियार से वार किए जाने के कारण मृतक के शरीर से काफी खून बह रहा था। सूत्रों के मुताबिक यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई होगी। मृतक के तीन छोटे बच्चे, पत्नी और मां हैं।  डीएसपी (डी) अरुण शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर आसपास व कैमरों की जांच करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों ने गणतंत्र दिवस मौके तिरंगा फहराया

गढ़शंकर : 72वें गणतंत्र दिवस मौके पूर्व सैनिकों की संस्था दी एक्स सर्विसमैन वैल्फेयर सोसायटी गढ़शंकर द्वारा एक समागम आयोजित किया गया। इस  समगाम में मुख्यातिथि के रूप में सोसायटी के चेयरमैन कैप. आर.एस....
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी : शातिरों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये शिकायतकर्ता को 12 घंटे तक घर में रखा डिजिटल अरेस्ट

रोहित भदसाली।  हमीरपुर : जिला हमीरपुर के एक सेवानिवृत्त एचएएस अफसर से 73 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। शातिरों ने सीबीआई अफसर बनकर ठगी को अंजाम दिया। सेवानिवृत्त अधिकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

झुंगिया अड्डा स्थित सीमेंट स्टोर पर फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार

8 अक्टूबर को फायरिंग के बाद मांगी थी 50 लाख रुपये की फिरौती गढ़शंकर, 29 अक्टूबर : गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के गांव अड्डा झुंगिया में 8 अक्टूबर को सीमेंट की दुकान पर फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!