खेलों को बड़े पैमाने पर किया जा रहा है प्रोत्साहित : कैप्टन रणजीत सिंह

by
विधायक ने किया राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ – 12 जिलों और 2 खेल छात्रावासों के लगभग 417 एथलीट ले रहे हैं भाग
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 07 नवंबर। स्कूली छात्र-छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता वीरवार को यहां अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आरंभ हो गई। इसमें 12 जिलों और 2 खेल छात्रावासों के कुल 417 एथलीट भाग ले रहे हैं। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा एथलीटों के मार्चपास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर आयोजन समिति और सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत ही ज्यादा महत्व है। खेलों को अपनाने वाला बच्चा जीवन के हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करता है तथा नशे एवं अन्य बुराइयों से दूर रहता है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं का मकसद केवल जीत या हार ही नहीं होता है, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों एवं युवाओं में कई ऐसे गुण विकसित होते हैं जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करते हैं।
कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए हैं। खिलाड़ियों के डाइट भत्ते और पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि की गई है। प्रदेश भर में स्टेडियमों और खेल मैदानों का निर्माण किया जा रहा है। नादौन में भी करोड़ों रुपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का कार्य आरंभ किया गया है।
इससे पहले, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल और एचएसएसए के सचिव संतोष चौहान ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएवी स्कूल के बैंड दस्ते ने भी शानदार प्रस्तुति दी।
उदघाटन समारोह में ब्लॉक कांग्रेस सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, आयोजन समिति के प्रबंध सचिव एवं ब्वायज स्कूल के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद, गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम चौहान, एडीपीईओ तिलकराज और राकेश शर्मा, विभिन्न जिलों के टीम प्रभारी, खेल संघों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
—-
1500 मीटर दौड़ में इशांत और सविता ने जीते स्वर्ण पदक
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर करवाई गई 1500 मीटर दौड़ मेें हमीरपुर के इशांत और आर्यन ने क्रमशः स्वर्ण तथा रजत पदक जीता। जबकि, मंडी के बख्शीश ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों में बिलासपुर की सविता ने स्वर्ण, हमीरपुर की शाइन ने रजत और शिमला की अनामिका ने कांस्य पदक हासिल किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन थे दर्शन सिंह साहसी, जिनकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा में कर दी हत्या… क्या थी मर्डर की वजह?

कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया के एबॉट्सफोर्ड शहर में 27 अक्टूबर की सुबह भारतीय मूल के मशहूर उद्योगपति दर्शन सिंह साहसी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्या की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोर्ट ने कहा कि प्रदर्शन के लिए जगह सुनिश्चित हो : मौलिक अधिकारों में संतुलन होना चाहिए, बल प्रयोग आखिरी विकल्प हो

चंडीगढ़  : किसान आंदोलन को लेकर मंगलवार को पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि मौलिक अधिकारों में संतुलन होना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया ध्वजारोहण और शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली

एएम नाथ : कुल्लू 15 अगस्त : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने की जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस की अध्यक्षता 78वां स्वतंत्रता दिवस कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में धूम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन करने की तिथि 31 दिसम्बर तक बढ़ी

रोहित जसवाल।  ऊना 17 दिसम्बर। बाल विकास परियोजना कार्यालय गगरेट के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए मांगे गए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर 31 दिसम्बर, 2024 का दिया गया...
Translate »
error: Content is protected !!