सुख सरकार की पहल, डल लेक के अब बहुरेंगे दिन : डल लेक के सरंक्षण के लिए डेढ़ महीने में तैयार होगी डीपीआर: पठानिया

by
लेक मैन ऑफ इंडिया की अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
एएम नाथ। शिमला : धर्मशाला, 07 नवंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि ऐतिहासिक डल लेक के सौंदर्यीकरण तथा पानी के रिसाव को रोकने के लिए डेढ़ महीने के भीतर डीपीआर तैयार की जाएगी इस के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद ने निरीक्षण के दौरान डल लेक के पानी के रिसाव की समस्या गहनता से अध्ययन किया है तथा जिला प्रशासन, वन विभाग, आईपीएच विभाग के अधिकारियों को सुझाव भी दिए हैं।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने डल लेक के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं जिसके चलते ही लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद मल्लिगावाद को डल लेक के निरीक्षण के लिए सरकार की ओर से आमंत्रित किया गया है तथा अब लेक मैन ऑफ इंडिया आनंद ने डेढ़ महीने के भीतर डीपीआर तैयार करके सरकार को सौंपने का आश्वासन भी दिया है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पिछले काफी लंबे अरसे से डल लेक में पानी के रिसाव को लेकर स्थानीय लोग तथा पर्यटन व्यवसायी चिंता जाहिर कर रहे थे जिसके चलते ही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तत्परता के साथ डल लेक की समस्या से निजात दिलाने के लिए कदम उठाया है।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य के अन्य ऐतिहासिक तालाबों के संरक्षण के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे इस के लिए लेक मैन ऑफ इंडिया के माध्यम से राजा का तालाब तथा गोरड़ा का मछराज तालाब का भी निरीक्षण भी करवाया गया है। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि डल लेक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण हैं तथा इसके सौंदर्यीकरण के लिए डिवल्पमेंट कमेटी गठित की जाएगी जिसमें स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा ताकि कमेटी के सुझावों के अनुरूप ही डल झील के सौंदर्यीकरण और संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल में इको टूरिज्म की असीम संभावनाएं हैं तथा विभिन्न ऐतिहासिक तालाबों को पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित करने का सरकार का प्लान है। इस के लिए वन विभाग तथा ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डल लेक तथा नड्डी, मैकलोडगंज में यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विशेष बल दिया जा रहा है ताकि पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं झेलनी पड़े। इस अवसर पर एसडीएम संजीव भोट, डीएफओ संजीव कुमार सहित आईपीएच विभाग के अधिकारी तथा होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
All reactions:

Kangra Public Relations and 2 others

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण में 20 को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में सुनेंगे जनसमस्याएं

हमीरपुर 18 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास कार्यों में तीव्रता लाएं तथा निर्धारित अवधि में पूरा करें अधिकारी – DC राघव शर्मा

ऊना, 22 सितम्बर – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों तथा परियोजनाओं में तीव्रता लाई जाए तथा उन्हें निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो सके।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्हीनों ने  प्रधानमंत्री महोदय को हिमाचल प्रदेश के विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी : भाजपा नेता केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को 1 से 30 जून तक घर-घर पहुंचाएंगे

शिमला : केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे करने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। इसकी रणनीति शनिवार को शिमला में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में तैयार...
Translate »
error: Content is protected !!