खेल-खिलाड़ी को प्राथमिकता दे रही सरकार, नशे पर करारी चोट होगी- यादविंद्र गोमा

by
22वीं अखिल भारतीय डॉ. वाईएस परमार वॉलीबॉल खेल का समापन
समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे मंत्री
एएम नाथ।  पंचरुखी, 3 मार्च।  प्रदेश सरकार खेल और खिलाड़ी को हर हाल में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल युवा नशे से दूर रहेंगे बल्कि नशे पर करारी चोट करने के लिए भी सरकार का यह कदम कारगर है। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचरुखी में 22वीं अखिल भारतीय डॉ. वाईएस परमार वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंत्री यादविंद्र गोमा ने यह बात कही।
वह इस प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि भी उपस्थित हुए।
उन्होंने विजेता टीमों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हिमाचल के खिलाड़ी अन्तरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सम्मान प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय खेल विजेताओं की सम्मान राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है।
मंत्री ने कहा कि ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक तथा पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि 3 करोड़ रूपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रूपये की गई है। रजत पदक विजेताओं को अब 2 करोड़ रूपये के स्थान पर 3 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रूपये के स्थान पर 2 करोड़ रूपये दिए जा रहे हैं।
एशियाई खेलों तथा पैरा एशियाई खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में वृद्धि करते हुए इसे 50 लाख रूपये से बढ़ाकर 4 करोड़ रूपये किया गया है, जबकि रजत पदक विजेताओं को 30 लाख रूपये के स्थान पर 2.50 करोड़ रूपये तथा कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख रूपये के स्थान पर 1.50 करोड़ रूपये दिए जा रहे हैं। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़, रजत पदक विजेताओं को दो करोड़ और कांस्य पदक विजेताओं को एक करोड़ रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जा रही है।
मंत्री ने इस दौरान वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हरियाणा की टीम को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली भारतीय सेना और इंडियन नेवी की टीम को भी उन्होंने पुरस्कार प्रदान किए।
इस दौरान मंत्री ने विभिन्न गणमान्य लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी शिमला, कांगड़ा, कुल्लू-मंडी, बिलासपुर से क्रमश: राकेश धौटा, रवि शंकर, कविता ठाकुर, उत्तम डाढ, अंतर्राष्ट्रीय कोच सतीश शर्मा एवं रविंद्रा बांश्टू, राजकीय आईटीआई सल्याणा के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, स्थानीय कांग्रेस नेता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को विदेशों में भी रोजगार दे रही है प्रदेश सरकार : सुनील शर्मा बिट्टू

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने डिडवीं टिक्कर स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार एएम नाथ।  हमीरपुर 20 नवंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश के डिस्क्वालिफिशन पर सदन में हंगामा : राहुल गांधी जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए स्पीकर ने वायनाड पर बोलने की दी हिदायत

नई दिल्ली। संसद में विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक के कुश्ती फाइनल से डिस्क्वालिफाई होने के मुद्दे को लेकर काफी ज्यादा हंगामा मचा है. विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे को जोर-शोर के साथ लोकसभा...
हिमाचल प्रदेश

कोविड से मृत सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी निशुल्क स्मार्ट कार्ड बनवाने की सुविधा

ऊना – कोविड महामारी से मृत सीएसडी लाभार्थियों के आश्रितों को सीएसडी कैन्टीन का नया स्मार्ट कार्ड बनवाने पर किसी भी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेंशन के लिए 19 हजार 628 करोड़ रुपये की जरूरत : कर्ज के बोझ तले दबे प्रदेश के लिए आने वाला वक्त और भी ज्यादा मुश्किलों से भरा रहने वाला

एएम नाथ। शिमला : पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के आर्थिक हालात किसी से छिपे नहीं हैं। गुजरते वक्त के साथ हिमाचल में आर्थिक हालात लगातार गंभीर हो रहे हैं।  कर्ज के बोझ तले दबे...
Translate »
error: Content is protected !!