खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखने में निभाती है महत्वपूर्ण भूमिका- संजय अवस्थी

by
एएम नाथ। अर्की (सोलन) :  मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि खेल-कूद प्रतियोगिताएं युवाओं को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने में तथा नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दावटी में देव मढोड़ क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने खिलाड़ियों से आग्रह किया कि जीत-हार के अनुभवों का अनुसरण कर जीवन में निरन्तर आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि इन्हीं खिलाड़ियों में से भविष्य के राष्ट्रीय तथा अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ी उभरेंगे। उन्होंने कहा कि नियमित अभ्यास तथा लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है और युवाओं को अंतिम लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि योग एवं व्यायाम को अपनी नियमित दिनचर्या में जोड़े और नशे से सदैव दूर रहें।
संजय अवस्थी ने कहा कि दावटीघाट के मैदान का सौंदर्यकरण व विस्तारीकरण किया जाएगा तथा मैदान में हैलीपेड की सुविधा को विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 5.81 लाख रुपए की राशि से दावटी, दाडला, ब्रायली और रौड़ी गांव में पुरानी पेयजल वितरण प्रणाली का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दाती गांव में शिवा परियोजना के माध्यम से 1.5 करोड़ रुपए की राशि से पेयजल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंजी गांव में 2.50 लाख रुपए की राशि से पेयजल टैंक का शीघ्र निर्माण किया जाएगा।
मुख्य संसदीय सचिव ने विजेता टीम सपार्टन टीम को ट्रॉफी तथा 25 हजार रुपए की राशि तथा उप विजेता छिब्बर टीम को ट्रॉफी तथा 15 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया।
उन्होंने दावटी गांव में एंबुलेंस मार्ग निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने दावटी, दाती और फांजी महिला मण्डलों को 11-11 हजार रुपए तथा देव मढोड़ क्रिकेट क्लब देवटीघाट को 21 हजार रुपए की देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मण्डल भवन लादी के निर्माण के लिए एक लाख रुपए की राशि देने की घोषणा भी की।
संजय अवस्थी ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
इस अवसर पर बाघल लैंड लुसर सोसायटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, ज़िला कांग्रेस सोलन के महासचिव राजेंद्र रावत, ब्लॉक कांग्रेस अर्की के महासचिव सुरेंद्र ठाकुर, ज़िला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विद्या सागर ठाकुर, ग्राम पंचायत दावटी के उप प्रधान हीरा कौंडल, देव मढोड़ क्रिकेट क्लब दावटीघाट के उप प्रधान जतिन, ग्राम पंचायत घनागुघाट के पूर्व प्रधान धनी राम रघुवंशी, महिला मण्डल दावटी की प्रधान निशा देवी, डी.एस.पी. दाडलाघाट संदीप शर्मा, तहसीलदार अर्की विपिन वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार तनमय कंवर, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अर्की तारा चंद नेगी सहित अन्य गणमान्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एकीकृत परामर्श एवं जांच केन्द्रों में स्वैच्छिक एचआईवी जांच में बढ़ोतरी : 1472 गांवों में जागरूकता अभियान चलाया गया तथा 127394 ग्रामवासियों को एचआईवी विषय पर जानकारी दी

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने आज यहां बताया कि समिति द्वारा एड्स जागरुकता एवं प्रदेश में एचआईवी के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए समय-समय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं सिविल अस्पताल में जल्द मिलेगी लिफ्ट की सुविधा

रोहित जसवाल।  घुमारवीं  :  प्रदेश सरकार के नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने बताया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में जल्द ही लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने की मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा

एएम नाथ।  हमीरपुर 31 मई :   एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह ने शनिवार को उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक करके 6 जून को प्रस्तावित मैगा मॉक एक्सरसाइज की तैयारियों की समीक्षा की। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित : एससी/एसटी वर्ग के लोगों के लिए इस अधिनियम में विशेष प्रावधान किए गए- डीएसपी गीतांजलि ठाकुर

करसोग : अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 के अंतर्गत राम मंदिर पुराना बाजार करसोग में एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...
Translate »
error: Content is protected !!