खेल युवाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों से भी बचाते हैं: सांसद तिवारी

by

गांव रामपुर माजरी में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
रूपनगर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि खेलों से युवक ना सिर्फ शारीरिक व मानसिक रूप से तरक्की करते हैं, बल्कि यह उन्हें सामाजिक कुरीतियों से भी बचाते हैं। तिवारी गांव रामपुर माजरी में करवाए गए पहले एक गांव ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट में बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रबंधकों की प्रशंसा की, वहीं पर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को भी सराहा।
सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अलग-अलग स्कीमों को चलाया जा रहा है। उन्होंने यूथ क्लबों द्वारा गांव में करवाए जाते खेल टूर्नामेंटों की भी प्रशंसा की और इन्हें खिलाड़ियों की नर्सरी बताया, जो बड़े होकर एक पेड़ के रूप में पूरे देश का नाम रोशन करते हैं। इसके अलावा, खेल युवाओं को नशों से दूर करने अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर अन्य के अलावा, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान, चेयरमैन मेवा सिंह गिल, करम सिंह मेंबर जिला परिषद, संदीप कौर सरपंच, जसबीर सिंह, दर्शन सिंह, डीएसपी टीएस गिल, कुलविंदर सिंह, भजन सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जमीन वेचने में 29 लाख ठगी की करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज

गढ़शंकर-गढ़शंकर पुलिस ने 20 एक्ड़ 04 कनाल जमीन वेचने के नाम पर दस लाख एक व्यक्ति से और 19 लाख 32 हजार रुपए दूसरे व्यक्ति से ठगने के मामले में आरेापी व्यक्ति के खिलाफ...
article-image
पंजाब

भगवंत मान सीएम नहीं बनता तो दूसरी शादी नहीं होती, राघव चड्ढा की तो हो ही जाती : कांग्रेस सांसद ने ली चुटकी

आम आदमी पार्टी  के संसदीय दल में टूट और पंजाब में भगवंत मान सरकार पर सियासी बादलों की आशंकाओं के बीच पंजाब के दो बड़े नेताओं की शादियां भी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन हैं IPS सुधीर चौधरी?….ऑपरेशन सिंदूर से है कनेक्शन : जिन्हें सेना ने किया सम्मानित

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में सफलतापूर्वक अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद, देशभर में सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों की सराहना हो रही है। इस अभियान में उल्लेखनीय सहयोग देने के लिए...
article-image
पंजाब

पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ से संबंधित एक कार्यक्रम का आयोजन किया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अलायंस क्लब होशियारपुर ग्रेटर द्वारा असलामाबाद के वाटर टैंक, अजीत नगर में ’पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ’ से संबंधित एक कार्यक्रम एैली. रमेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!