पंजाब सरकार लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु वचनबद्ध: सांसद मनीष तिवारी

by

नगर कौंसिल बलाचौर को शव वाहन के लिए 15 लाख रुपये का चेक भेंट
बलाचौर: पंजाब सरकार शहरों की नुहार बदलने और लोगों को हर सुविधा मुहैया करवाने हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और इस संबंधी फंडों की कोई कमी नहीं आने जा रही। यह खुलासा श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज विधायक बलाचौर चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान की उपस्थिति में नगर कौंसिल बलाचौर को शव वाहन (मोर्चरी वैन) के लिए 15 लाख रुपए का चेक भेंट करने के अवसर पर किया। नगर कौंसिल कार्यालय में इस सम्बन्धी समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीते साढ़े 4 सालों के दौरान जितना विकास बलाचौर हल्के करवाया गया है, शायद ही पंजाब किसी अन्य क्षेत्र का हुआ है। उन्होंने कहा कि बल्लोवाल सोंखडी में 34 करोड रुपए की लागत से तैयार हो रहा खेतीबाड़ी कॉलेज हलके में हो रहे विकास कार्यों की गवाही भरता है, जिसके निर्माण के लिए पंजाब सरकार द्वारा 13.70 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस तरह आईटीआई साहिबा के निर्माण कार्य सहित बलाचौर हल्के में अन्य अनेकों विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। उन्होंने कहा कि बलाचौर शहर में गंदे पानी की निकासी की समस्या के पक्के हल के लिए भी सीवरेज का पहला फेज मुकम्मल हो चुका है और जल्द ही 27 करोड़ रुपए की लागत से दूसरा पड़ाव शुरू करवाया जाएगा।
किसान आंदोलन सबंधी बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शुरू से ही केंद्र सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों के विरुद्ध किसानों के साथ खड़ी है और यह कानून वापस होने तक पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा खुद संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया गया है और किसानों के हक में लगातार अखबारों में उनके लेख भी प्रकाशित हो रहे हैं।
हल्का विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर ने शव वाहन की लंबे समय से चल रही मांग पूरी करने पर सांसद मनीष तिवारी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहर के लिए इस वाहन की बहुत जरूरत थी, क्योंकि शवों को श्मशान घाट ले जाने में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि बलाचौर हलके के सर्वपक्षीय विकास हेतु सांसद तिवारी द्वारा दिए गए सहयोग को कभी भुलाया नहीं जा सकता और हल्का वासी सदा उनके ऋणी रहेंगे।
इस अवसर पर नगर कौंसिल के प्रधान नरेश घई, चेयरमैन ब्लाक समिति सड़ोआ गौरव चौधरी, चेयरमैन ब्लाक समिति बलाचौर धर्मपाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी बलाचौर हरजीत सिंह जाडली, चौधरी राजेंद्र सिंह छिंदी, मदन लाल के अलावा समूह पार्षद, अलग-अलग गांवों के सरपंच और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद थे।
Attachments area

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया : बीबी रंजीत कौर के निधन पर परिवार के साथ दुख बटाने पहुंचे

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टडी सर्कल माहिलपुर कर संयोजक प्रो अपिंदर सिंह की पत्नी व श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी रंजीत कौर के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के साथ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय राज्य अधिवेशन गढ़शंकर में शुरू – पंजाब में जनवादी स्त्री सभा को और मजबूत करने की जरूरत : मरियम धावले

गढ़शंकर, 19 अगस्त।  अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा का दो दिवसीय 13वां राज्य अधिवेशन आज गढ़शंकर में ग़दरी बीबी गुलाब कौर हाल, शहीद-ए- आज़म भगत सिंह की माता विद्यावती नगर में शुरू हुआ।  ...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने की केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश को पंजाब के लोग सफल नहीं होने देंगे : बीत इलाके के बिभिन्न संगठन

गढ़शंकर। पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने की केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिए जाएगा। यह बात बीत इलाके के बिभिन्न संगठनों ने...
article-image
पंजाब

जिले में हुई अब तक हुई 204864 मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 296.95 करोड़ रुपए की उनके खातों में हुई सीधी अदायगी: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाने की अपील की होशियारपुर, 30 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न...
Translate »
error: Content is protected !!