गऊशालाओं में सुरक्षा प्रबंधों के लिए कड़े कदम उठाए पंजाब सरकार: एडवोकेट मरवाहा

by
होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  फगवाड़ा के श्री कृष्ण गऊशाला, शिव मंदिर, तालाब आरोडिय़ां, मेहली गेट में गऊओं की हत्या होना एक जघन्य अपराध है तथा इसको अंजाम देने वालों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए। गऊ माता का सनातन धर्म में विशेष महत्व है तथा इसकी रक्षा हमारा परम-धर्म है यह बात नगर सुधार ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने उक्त घटना की सख्त शब्दों में निंदा करते हए कही। उन्होंने कहा कि गऊशाला गऊ माता के लिए सुरक्षित स्थान है तथा उक्त घटना से सबक लेते हुए सभी गऊशालाओं के प्रबंधकों को गऊशालाओं में कड़ी निगरानी करनी होगी तथा आसामाजिक तत्वों के खिलाफ मिलकर खड़े होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को गऊशालओं की सुरक्षा की तरफ विशेष ध्यान देना चाहिए ताकि कोई आसामाजिक तत्व गऊ माता एवं गऊ धन को किसी भी तरह की हानि ना पहुंचा सके। श्री मरवाहा ने सरकार से यह भी अपील की कि फगवाड़ा घटनाक्रम की गहनता से जांच करवाकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों से भी आह्वान किया कि वह भी गऊ माता एवं गऊ धन की सुरक्षा के लिए कड़ी नीति बनाने हेतु आवाज बुलंद करें। इस दौरान उन्होंने श्री गोबिंद गौधाम गऊशाला की प्रबंधक कमेटी एवं सदस्यों की तरफ से भी फगवाड़ा घटना पर कड़ा रोष व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

World’s Biggest Gold Leaf

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 23 Burger Chachu (Six10 Burger) Hoshiarpur, Punjab in Association with the Team of Grand Mercure Hotel, Agra, Uttar Pradesh organized a World Record Program under the mentorship of Sharandeep Singh and made...
article-image
पंजाब

DC ने गैर हाजिर सफाई सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश सफाई सेवकों के हाजिरी रजिस्टर को किया चैक

निगम अधिकारियों को बरसात के मद्देनर शहर में पानी की निकासी सुश्चित बनाने की दी हिदायत लोगों को गीले व सूखे कूड़े का वर्गीकरण करने की अपील की होशियारपुर, 08 जुलाई: डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर...
Translate »
error: Content is protected !!