गगल हवाई अड्डा विस्तारीकरण से प्रभावित परिवार 8 व 9 जनवरी को जाँच सकते हैं अपने रिकॉर्ड

by
धर्मशाला, 7 जनवरी। अतिरिक्त ज़िलादंडाधिकारी रोहित राठौड़ ने बताया कि गगल हवाई अड्डा के विस्तारीकरण में भड़ोत, जुगेहड़, क्योड़ियां, बल्ला, सहौड़ा, भेड़ी व ढुगियारी खास महालों के प्रभावित परिवारों का विवरण/ सूचियां पुनर्वासन एवं पुनार्व्यस्थापन योजना के तहत तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि भड़ोत, जुगेहड़ व क्योड़ियां का रिकॉर्ड कार्यालय पटवार वृत्त रछयालू, बल्ला का कार्यालय पटवार वृत्त मटौर, सहौड़ा का कार्यालय पटवार वृत्त अब्दुल्लापुर तथा भेड़ी व ढुगियारी खास का विवरण पटवार वृत्त बैदी के कार्यालय में समीक्षा के लिए रखा गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में 8 व 9 जनवरी, 2024 को उक्त रिकार्ड, राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में, समीक्षा हेतु रखा गया है। जिसमें प्रत्येक प्रभावित परिवार का विवरण अंकित किया गया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों से अनुरोध किया है कि वे संबंधित पटवार वृत्त कार्यालयों में आकर उक्त सूचियों में अपना विवरण देख सकते हैं व अपने विवरणों में पाई जाने वाली त्रुटियों का निवारण करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह भी प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति अपने परिवार के आधार कार्ड की प्रतियां साथ लेकर आएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 करोड़ से ज्यादा कीमत की चोरी की 14 गाड़ियां बरामद, 5 गिरफ्तार : गैंग का पर्दाफाश, गैंग का मास्टरमाइंड बी.टेक पास इंजीनियर

नई दिल्ली, 13 अप्रैल । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से लाखों कीमत की हाई सिक्योरिटी वाली लग्जरी गाड़ियों को चंद सेकंड में हाईटेक टेकनिक से चुराकर पंजाब और दूसरे राज्यों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की 3 साल की बजट घोषणाएं अधूरी, कहां गया बजट का पैसा : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का आरोप, सुख की सरकार चुनावी भाषण और बजट घोषणाओं के बीच नहीं समझती कोई अंतर इस बार बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री अब तक अधूरी रही बजट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 गौशालाओं में 2960 गौवंश को दिया सहाराः डीसी राघव शर्मा

जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की बैठक की उपायुक्त राघव शर्मा ने की अध्यक्षता ऊना 3 मार्चः पशु क्रूरता निवारण समिति की एक बैठक का आयोजन आज ऊना में किया गया, जिसकी अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
Translate »
error: Content is protected !!