30 गौशालाओं में 2960 गौवंश को दिया सहाराः डीसी राघव शर्मा

by

जिला स्तरीय पशु अत्याचार निवारण समिति की बैठक की उपायुक्त राघव शर्मा ने की अध्यक्षता
ऊना 3 मार्चः पशु क्रूरता निवारण समिति की एक बैठक का आयोजन आज ऊना में किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त राघव शर्मा ने की। बैठक में जिलाधीश ने कहा कि जिला ऊना में 30 गौशालाएं कार्य कर रही हैं, जिनमें 2960 बेसहारा गौवंश को आश्रय प्रदान किया गया है। डीसी ने जिला ऊना में निर्माणाधीन गौशालाओं की समीक्षा भी की और उन्हें जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों से बेसहारा गौवंश को हटाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ किसानों को भी राहत प्रदान की जा सके। राघव शर्मा ने कहा कि अपना पशु धन बेचने वाले पशु पालकों को भी जागरूक किया जाए, ताकि वह क्रय-विक्रय करते हुए कागज़ी कार्रवाई पूरी करें, जिससे कि उन्हें दिक्कतों को सामना न करना पड़े।
डीसी ने आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान करने के लिए नगर परिषद तथा पशु पालन विभाग मिलकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मोबाइल कैंप लगाए जाएं, इसके लिए उन्होंने आवश्यक उपकरण खरीदने को भी कहा। राघव शर्मा ने कहा कि कुत्ते पालने के लिए पंजीकरण आवश्यक है तथा इसके लिए भी लोगों को जागरूक किया जाए।
बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल, नगर परिषद ऊना की अध्यक्ष पुष्पा देवी, रेडक्रॉस से सुरेंद्र ठाकुर, सहायक निदेशक (प्रौजेक्ट) पशु पालन विभाग डॉ. सुरेश धीमान सहित समिति के अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

6 लोगों का मर्डर किया और जमानत CJM आपको दे रहे : सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चार लोगों के द्वारा दायर की गई एसएलपी को खारिज कर दिया। इसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसके तहत उनकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग

तपोवन विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के छठे दिन की कार्यवाही देखने आए तिब्बतीयन संसद के लोग विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया को धार्मिक खत्ता पहनाकर सम्मानित करते हुए। एएम नाथ। धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक अंकेक्षण की प्रगति की समीक्षा, पारदर्शिता एवं जवाबदेही पर बल

रोहित जसवाल।  ऊना, 24 फरवरी. सामाजिक अंकेक्षण इकाई हिमाचल प्रदेश के निदेशक रविंदर शर्मा की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट इकाई के ब्लॉक व गांव स्तर के रिसोर्स पर्सन्स की समीक्षा बैठक मंगलवार को ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित : नेगी 

एएम नाथ। शिमला :  बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस के छह न्याय और 25 गांरटियों से भाजपा पूरी तरह हतोत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!