औद्योगिक ईकाइयां जल्द आनलाईन पाॅर्टल पर ई-केवाईसी करना करें सुनिश्चित

by

ऊना, 17 मई – भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रालय द्वारा तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश के माध्यम से अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण योजना को विभिन्न पात्र औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो मे कार्यन्वयन करवाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य बलराम सिंह ढिल्लों ने बताया कि परियोजना को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने वर्ष 2017 मे राष्ट्रीय अप्रैन्टिसशिप प्रोत्साहन योजना आरम्भ की गई थी इसके अन्तर्गत अप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षु रखने वाले औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो द्वारा इन प्रशिक्षुओं को दिये जाने वाले वृतिका का 25 प्रतिशत व्यय भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा अप्रैल 2022 के बाद यह सारी प्रक्रिया आॅनलाईन कर दी गई है जिसके लिए सम्बधित स्थापना तथा प्रशिक्षु दोनों का ई-केवाईसी अप्रैन्टिसशिप पोर्टल पर किया जाना अति आवश्यक हैं। इसके बिना दी गई बृतिका का 25 प्रतिशत हिस्से का भुगतान भारत सरकार द्वारा नही किया जा सकता। इस सम्बन्ध मे पहले भी जिले के औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन अभी भी मैसर्ज़ स्विस गार्नियर लाईफ साईंस मैहतपुर, मैसर्ज़ स्टेनफोर्ड लैबोरेट्री मैहतपुर, मैसर्ज़ नेस्ले इंडिया टाहलीवाल, मैसर्ज़ वैक्टर फूड स्पैशिलिस्ट टाहलीवाल, मैसर्ज़ एम्को इंडस्ट्री गगरेट, मैसर्ज़ यशस्वी अकादमी, मैसर्ज़ जीडीएच इंडस्ट्री बसाल तथा एलवी एक्सप्रेस आॅटोमोबाईल बसाल द्वारा रखे गये प्रशिक्षुओं का अभी तक ई-केवाईसी अप्रैन्टिसशिप पोर्टल पर नही किया गया है।
प्रधानाचार्य एवं सहायक प्रशिक्षुता सलाहकार अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना ने इन औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो से ई-केवाईसी के कार्य को प्राथमिकता के अधार पर करने का आह्वान किया है ताकि इन औद्योगिक इकाईयों, प्रतिष्ठानों व संगठनो के लम्बित बृतिका के 25 प्रतिशत हिस्से का भुगतान भारत सरकार द्वारा समय पर किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर धर्मशाला में किया ध्वजारोहण : गांव, गरीब और किसानों की खुशहाली हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रो. चंद्र कुमार

एएम नाथ।  धर्मशाला, 15 अगस्त: कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो चंद्र कुमार ने धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी भी ली।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अहिल्याबाई होलकर ने भारत और भारतीयता को नया आयाम दिया : जयराम ठाकुर

सामाजिक समरसता, न्याय प्रियता, सनातन संस्कृति के संरक्षण की अग्रदूत हैं लोकमाता होलकर अहल्याबाई होलकर का जीवन प्रेरणादायक बल्ह में आयोजित त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंदन दौरे में एक भी सरकारी पैसा नहीं किया खर्च.. विपक्ष बिना मुद्दों के चलते कर रहा राजनीति : सीएम सुक्खू

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी और विपक्ष पर करारा पलटवार किया। उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू कल शनिवार को पेश करेंगे हिमाचल का बजट…जनता, कर्मचारी, पेंशनर और युवा वर्ग इससे को बड़ी उम्मीदें

एएम नाथ : शिमला, 20 मार्च :  हिमाचल प्रदेश की आर्थिक दिशा तय करने वाला बजट शनिवार को विधानसभा में पेश होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का लगातार चौथा...
Translate »
error: Content is protected !!