ईलाही श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास करने का आज सपना साकार हुआ, विजिटर बुक में लिखा : सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़

by

अमृतसर। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड ने शनिवार को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने अपनी भावनाएं विजिटर बुक में व्यक्त करते हुए कहा कि ईलाही श्री हरिमंदिर साहिब में अरदास करने का आज सपना साकार हुआ है। देश व मानवता की सेवा में यहां अरदास करने के योग्य होने का यह सौभाग्य पल है।

इस मौके पर प्रधान धामी ने सीजाआई चंद्रचूड़ को सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब का सुनहरी माडल, सिरोपा व ऐतिहासिक पुस्तकों का सैट देकर सम्मानित किया। प्रधान धामी ने मुख्य न्यायाधीश को इंटरनेट मीडिया मंच पर सिखों के खिलाफ किए जा रहे नफरती दुष्प्रचार (प्रोपोगंडा) को रोकने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।

सिखों के खिलाफ फैलाई जा रही नफरत : धामी ने कहा कि सिखों ने देश के विभाजन के दौरान बड़ी कुर्बानियां दी हैं, लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा जानबूझकर सिख सिद्धांतों, इतिहास, मर्यादा व अलग पहचान इत्यादि को लेकर नफरत भरी टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने खुलासा किया कि इस संदर्भ में एसजीपीसी के जनरल इजलास में प्रस्ताव पारित कर केंद्र व राज्य सरकारों को भेजे गए हैं। लेकिन सिखों के खिलाफ नफरत से भरी टिप्पणियों का सिलसिला निरंतर जारी है।

सीजेआई से की ये अपील : सरकारों द्वारा इस प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। एडवोकेट धामी ने मुख्य न्यायाधीश से मांग की कि वह भारतीय न्याय प्रणाली के सर्वोच्च पद पर आसीन होने के नाते इस संजीदा मसले का गंभीर नोटिस लें। इस मौके पर महासचिव भाई रजिंदर सिंह मेहता, भाई गुरचरन सिंह ग्रेवाल, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

परमार जयंती पर जयराम ठाकुर ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन… बोले, परमार जी का योगदान बहुत बड़ा, इसलिए सम्मान में कार्यक्रम भी बड़े होने चाहिए

हिमाचल के विकास में अपना गुणगान नहीं बाकी मुख्यमंत्रियों के योगदान को भी चिह्नित करें मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा परिसर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में केन्द्रीय सुरक्षा बलों का प्रशिक्षण केंद्र खोलने का अनुरोध : सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज ने की केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात

एएम नाथ। चम्बा : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भरद्वाज ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में केन्द्रीय सुरक्षा बलों...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब में विहिप नेता बग्गा की हत्या में हथियार मुहैया करवाने का आरोपित दिल्ली पुलिस व एनआईए की टीम ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 19 अगस्त। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल व एनआईए की संयुक्त टीम ने पंजाब में रोपड़ जिले के नंगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता की हत्या में हथियार मुहैया करवाने...
Translate »
error: Content is protected !!