शाहपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को दिलाई शपथ : विधायक केवल सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दी बधाई

by

धर्मशाला, 21 अगस्त। शाहपुर के एसडीएम कार्यालय के सभागार में नगर पंचायत शाहपुर के नव निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई । इस अवसर पर स्थानीय विधायक केवल पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे । एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने उषा शर्मा को अध्यक्ष तथा विजय गुलेरिया को उपाध्यक्ष की शपथ दिलाई ।केवल पठानिया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व व उनकी जनहित नीतियों व कार्यक्रमों के कारण ही सम्भव हो पाया है । उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आपदा के कारण बहुत ही ज्यादा नुकसान हुआ है और प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं हर जगह जाकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं और राहत एवं पुनर्वास के लिए उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं । उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा । शीघ्र ही शाहपुर में दो दिवसीय सांस्कृतिक मेला आयोजित किया जाएगा । उन्होंने जानकारी दी कि शाहपुर में ईसीएच भवन के लिए 6 कनाल भूमि चिंहित कर ली गई है और शीघ्र ही उसका भवन बनाया जाएगा । शाहपुर से 4 बसें शुरू की जायेंगी । उन्होंने कहा कि नप शाहपुर में लोगों की मांग के अनुरूप सीवरेज परियोजना का खाका तैयार किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि बरदांई सड़क पर 99.45 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे । उन्होंने सभी से आह्वान किया कि दलगत की राजनीति से ऊपर उठकर इस आपदा की घड़ी में हम अपना अपना सहयोग दें । उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से कहा कि जितना शीघ्र हो सके प्रभावितों को राहत प्रदान की जाए । नप पंचायत शाहपुर के सभी पार्षदों ने 31 हजार की राशि विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजी ।एक्स सर्विस मैन लीग शाहपुर ने 1 लाख 21 हजार की राशि मुख्यमंत्री को भेजी । नगर पँचायत शाहपुर के सचिव प्रदीप दीक्षित ने कार्यक्रम में आने पर विधायक तथा अन्य मेहमानों का स्वागत किया तथा शहर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी ।नप पँचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने विधायक केवल पठानिया का आभार जताया ।इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने भी अपने विचार रखे । इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी सुनन्दा पठानिया, एसडीएम शाहपुर करतार चंद, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत राणा ,उपाध्यक्ष प्रदीप बलोरिया, अजीत महाजन ,सरिता सैणी, नव निर्वाचित नप अध्यक्ष ऊषा शर्मा,उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद निशा शर्मा, शुभम आजाद, किरण कौशल,राजीव पटियाल,संजीव उपाध्याय, पुष्पा जरयाल,जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, बलवीर चौधरी, अश्विनी चौधरी, आईटीआई के प्रधानाचार्य संजीव सहोत्रा, रावमापा शाहपुर के प्रधानाचार्य अनिल जरयाल, नप सचिव प्रदीप दीक्षित, बीएमओ विक्रम कटोच,तहसीलदार राकेश ,नायब तहसीलदार राजिंदर पठानिया,जिला परिषद सदस्या रितिका शर्मा ,नीना देवी ,ओंकार ,वरयाम सिंह,अजय बबली, सीडीपीओ सन्तोष कुमारी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खिरडीधार मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि भाग लिया

मेला आयोजन समिति नगाली को 41 हजार रुपए देने का किया ऐलान पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा खिरड़ीधार क्षेत्र एएम नाथ। चंबा ;  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज (सोमवार) तीन दिवसीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोभाल का दो टूक : युद्ध नहीं चाहता भारत…ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से स्पष्ट कहा – ‘आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी

नई दिल्ली ।  भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शनिवार देर रात अहम टेलीफोनिक वार्ता हुई। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले 6 लोगों की लिस्ट आई सामने, क्या थी हादसे की वजह?

उत्तरकाशी :  उत्तराखंड में आज सुबह हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के वीडियो सामने आए हैं। उत्तरकाशी जिले के गंगनानी में हुए हादसे में हेलीकॉप्टर के चिथड़े हो गए हैं। हादसे में 6 लोगों की मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीजीटी पायलट परियोजना के कार्यान्वयन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

एएम नाथ। सोलन : अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव की अध्यक्षता में आज यहां वेटीवर घास प्रौद्योगिकी (वीजीटी) पायलट परियोजना के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में एक दिवीसय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अजय यादव...
Translate »
error: Content is protected !!