डोभाल का दो टूक : युद्ध नहीं चाहता भारत…ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी से स्पष्ट कहा – ‘आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी

by

नई दिल्ली ।  भारत-पाकिस्तान के मध्य युद्धविराम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच शनिवार देर रात अहम टेलीफोनिक वार्ता हुई।

इस बातचीत का केंद्र बिंदु हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और क्षेत्रीय शांति रहा।

डोभाल ने वांग यी को स्पष्ट किया कि पहलगाम आतंकी हमले में भारतीय नागरिकों की गंभीर क्षति के बाद आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक थी। उन्होंने कहा, “भारत युद्ध नहीं चाहता, यह हमारी पसंद नहीं थी, लेकिन आतंकी हमले के जवाब में एक्शन जरूरी था।” उन्होंने आशा जताई कि भारत और पाकिस्तान दोनों जल्द ही युद्धविराम के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करेंगे।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने इस बातचीत में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि चीन आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है। उन्होंने कहा, वर्तमान वैश्विक परिदृश्य अस्थिर है और एशियाई क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है। भारत और पाकिस्तान दोनों चीन के पड़ोसी हैं और इन्हें आपस में सहयोग और संवाद के रास्ते पर चलना चाहिए।

वांग यी ने डोभाल के इस रुख की सराहना की कि युद्ध भारत की प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान संयम बरतते हुए संवाद और परामर्श के माध्यम से अपने मतभेदों का समाधान निकालेंगे और तनाव को बढ़ने से रोकेंगे।

उन्होंने कहा, “चीन भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापक और स्थायी युद्धविराम का समर्थन करता है। यह दोनों देशों के साथ-साथ पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भी इच्छा है।”

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर की घोषणा की गई और अब चीन की मध्यस्थता की भूमिका से स्थिति में कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 571 नई बसें – भाजपा सरकार के दौरान पांच वर्षों में 57 बार वेतन और पेंशन के भुगतान में हुआ डिफॉल्ट : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।शिमला :   हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 571 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। शिमला में शनिवार को आयोजित निगम की निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 26 फरवरी लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जिला चंबा के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए जिला स्तरीय व निर्वाचन क्षेत्रवार स्तरीय मास्टर ट्रेनर के...
article-image
पंजाब

बीत भलाई कमेटी को हर साल एक महीने की तनख्वाह दूंगा : जसवीर पुरखोवाल

गढ़शंकर, 29 नवंबर : यदि परमात्मा की बख्शीश होती है, मुझे इस इलाके का विधायक बनाया जाता है तो मैं बीत भलाई कमेटी को छिंज छराहां के विरासती मेले के लिए हर साल एक...
article-image
पंजाब

गढशंकर में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर ने बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों दिए निर्देश : बाढ़ के बाद बिमारियां फैलने की अशंका के चलते एसडीएम ने सिवल अस्पताल में सेहत विभाग की तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल में अवैध माईनिंग को रोकने के लिए एसडीएम गढ़शंकर की अध्यक्षता में बिभिन्न बिभागों के अधिकारियों की बैठक हुई और एसडीएम ने बाढ़ के बाद बिमारियों फैलने की अशंका के...
Translate »
error: Content is protected !!