सुक्खू का भाजपा पर हमला: सत्ता में आए तो हिमाचल पर था 76,707 करोड़ का कर्ज, अनुराग ठाकुर पर भी साधा निशाना

by

मुख्यमंत्री बोले- पिछली सरकार की देनदारियां भी मिलीं, कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए लेना पड़ रहा नया कर्ज; 

एएम नाथ। नादौन :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा की पिछली सरकार पर हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति खराब करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस सरकार सत्ता में आई और उन्होंने मुख्यमंत्री पद संभाला, उस समय प्रदेश पर 76,707 करोड़ रुपये का कर्ज था। इसके अलावा कर्मचारियों से संबंधित करीब 10 हजार करोड़ रुपये की देनदारियां भी पिछली सरकार छोड़कर गई थी।

रविवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के कांगू में जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा लिए गए कर्ज की किस्तें चुकाने के लिए भी वर्तमान सरकार को नया कर्ज लेना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा वित्तीय स्थिति को सुधारना सरकार के सामने बड़ी चुनौती है।

‘आर्थिक स्थिति पर तथ्य जनता के सामने रखें’

मुख्यमंत्री ने भाजपा की तत्कालीन सरकार की वित्तीय नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को विरासत में भारी कर्ज और देनदारियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ना जरूरी है।

सुक्खू ने सांसद अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्हें हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर राजनीति करने के बजाय वास्तविक आंकड़े जनता के सामने रखे जाने चाहिए, ताकि लोगों को प्रदेश की वित्तीय स्थिति की सही जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार चुनौतीपूर्ण वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों, पेंशनरों, स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत पात्र उम्मीदवार करें आवेदन : तीन लाख रूपए की आर्थिक सहायता से बनेगा वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों स्थायी आशियाना -DC राहुल कुमार

बिलासपुर, 16 जनवरी: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना-2024 के माध्यम से वाल्मीकि समुदाय के सफाई कर्मियों और वंचित वर्गों को आवास सुविधा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

होटल में पति को महिला के साथ देख भड़की पत्नी : गगरेट में घंटों चला हंगामा

एएम नाथ। गगरेट :  ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र में पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। छुट्टी पर घर आए एक सैनिक को उसकी पत्नी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी अशला में लैब टेस्ट सुविधा शुरू : 110 प्रकार के टेस्ट होंगे निःशुल्क

एएम नाथ।  करसोग, 28 फ़रवरी :  राज्य सरकार के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य खंड करसोग के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए दूरदराज़ क्षेत्र सीएचसी अशला में आज से लैब टेस्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज जारी करके लिया ऐतिहासिक निर्णय : इंद्र दत्त लखनपाल

भोटा 02 दिसंबर। बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात के मौसम में आपदा से प्रभावित हुए परिवारों की राहत एवं पुनर्वास के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!