PU कैंपस छात्र परिषद चुनाव में बड़ा उलटफेर, ABVP को SOI का समर्थन

by

मतदान से एक दिन पहले बदला चुनावी समीकरण; नामांकन रद्द होने के बाद SOI ने समर्थकों से ABVP के पक्ष में वोट की अपील की

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट काउंसिल (PUCSC) चुनाव में मतदान से ठीक एक दिन पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर सामने आया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (SOI) के बीच चुनावी गठजोड़ का ऐलान किया गया है। SOI ने अपने समर्थक छात्रों से अध्यक्ष पद के लिए ABVP के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

नामांकन रद्द होने के बाद बदली रणनीति

इस बार SOI ने अध्यक्ष पद के लिए प्रणव को अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया के दौरान उनकी पात्रता को लेकर विवाद हुआ और उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके बाद SOI अध्यक्ष पद की सीधी दौड़ से बाहर हो गई।

नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में SOI कार्यकर्ताओं ने पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन भी किया था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने DSW (डीन स्टूडेंट वेलफेयर) कार्यालय और गेट नंबर-2 पर विरोध दर्ज करवाया था।

इसके बाद SOI ने अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव करते हुए ABVP को समर्थन देने का फैसला किया। संगठन ने अपने समर्थकों से ABVP उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

ABVP को मिल सकता है सीधा फायदा

मतदान से कुछ घंटे पहले हुए इस गठजोड़ को ABVP के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। SOI के समर्थन से ABVP को उसके पारंपरिक समर्थक छात्रों के वोट मिलने की उम्मीद है। इससे अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

वहीं, अन्य छात्र संगठनों के लिए भी ABVP-SOI गठजोड़ नई चुनौती बन सकता है। अब सभी की निगाहें मतदान और उसके बाद आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क कैंसर तथा जनरल मेडिकल कैंप 23 फरवरी को 

गढ़शंकर 20 फरवरी: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट यूके द्वारा एनआरआईज तथा वर्ल्ड कैंसर केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह की याद में उनके ननिहाल गांव मोरांवाली में वार्षिक निशुल्क...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

20 पशुओं की डेयरी से कमा रहे प्रतिमाह 60 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा : डेयरी व्यवसाय ने बदली चुरूडू के विजय कुमार की किस्मत

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  ऊना, 20 नवम्बर। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना और सरकारी योजनाओं का लाभ गरीब तबके तक पहुंचाना किसी भी सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है। हिमाचल प्रदेश के...
article-image
पंजाब , समाचार

ED-SIR के मसले पर CM मान का BJP पर हमला…कहा पार्टियां तोड़ने का काम बंद कर देश पर ध्यान दें

पटना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सोमवार को अपने परिवार के साथ बिहार की राजधानी पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे. उन्होंने गुरुद्वारे साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दरबार...
Translate »
error: Content is protected !!