मुख्यमंत्री विधायकों में से चुना जाएगा : सूक्खू

by

नादौन : विधानसभा चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने शनिवार को नादौन में मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री विधायकों में से चुना जाएगा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। फिर भी उन्हें मुख्यमंत्री की रेस में गिना जा रहा है। पार्टी के कुछ नेताओं को लग रहा है कि शायद दूसरे नेताओं पर सहमति न बन पाए तो प्रतिभा सिंह पर सहमति बनाई जा सकती है। ऐसे में सुक्खू के ताजा बयान ने प्रतिभा की दावेदारी पर प्रश्न चिह्न लगाए हैं। इससे आने वाले दिनों में होली लॉज और सुक्खू के रिश्तों में तलख़ी देखने को मिल सकती है।
सुखविंद्र सुक्खू ने विक्रमादित्य सिंह की उस बात का भी खंडन किया है, जिसमें विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि प्रतिभा सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है। सुक्खू ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा न्योता देने की बात भी अन्य बातों की तरह अफवाह है। कोई निमंत्रण नहीं दिया गया है। पहले सरकार बनाई जाती है, उसके बाद यह बातें की जाती हैं। सुक्खू का यह बयान भी सीधे तौर पर होली लॉज से टकराव वाली स्थिति पैदा कर सकता है। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस के सभी विधायक 8 दिसंबर को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ही रहेंगे। विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाने की खबरें झूठी है। उन्होंने इस बात को भी सिरे से खारिज किया कि प्रियंका ने मुख्यमंत्री के लिए 8 नेताओं का बायोडाटा मांगा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने किया भाषा कला एवं संस्कृति विभाग के निर्माणधीन बहुउद्देशीय भवन का निरीक्षण

चंबा की कला व संस्कृति को देश और दुनिया में पहुंचाने में मददगार साबित होगा यह भवन : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगते क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब बनाने के लिए अवैध रूप से चलाई जा रही तीन भट्टियों पर कार्रवाई : 14 हजार 500 लीटर लाहन बरामद

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी अभियान पावंटा साहिब : राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ व्यापक अभियान आरम्भ किया है। इसके तहत विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला शहरी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से भेंट : क्षेत्र के विकास से संबंधित विभिन्न मुददों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया

शिमला : शिमला शहरी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

झुग्गियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में झुग्गियों के जमीनी मालिक, संबंधित पटवारी एवं संबंधित पंचायत सचिवों सहित लगभग 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया

ऊना, 15 मई। खंड विकास कार्यालय हरोली में बुधवार को एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में झोपड़ियों में अग्निसुरक्षा एवं कानूनी अनुपालना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में झुग्गियों के...
Translate »
error: Content is protected !!