गढ़शंकर का रौशनी मेला अपने यौवन पर  : -मेले के चौथे दिन गायक बागी ने हिट गीतों से बांधा समय

by
गढ़शंकर, 24 फरवरी:  बाबा अली मुअज्जम कादरी शाह जी बड़ा रोज़ा शरीफ गढ़शंकर में चल रहा वार्षिक रोशनी मेला अपने यौवन पर पहुंच गया है।  21 फरवरी से शुरू हुए इस रोशनी मेले में पहले दिन प्रसिद्ध गायिका अमन रोजी, दूसरे दिन हसन मानक, तीसरे दिन मैडी कालरा जैसे प्रसिद्ध गायको ने श्रोताओं को अपनी गायकी से मंत्र मुग्ध किया। मेले के चौथे दिन शुरुआत कव्वाल अरशाद मुहम्मद मलेरकोटले वालों ने कव्वालियां पेश कर की। उसके बाद गायक सिफत बल्ल ने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। सायं 4 बजे से देर सायं काल तक लोगों के ठाठें मारते इकट्ठ में प्रसिद्ध गायक बागी ने अपने हिट गीत पेश कर समय बांध दिया। उन्होंने लोगों के भारी इकट्ठ में अपने चर्चित गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। मंच संचालन सन्नी सहोता ने किया। मेले दौरान प्रबंधक कमेटी बड़ा रोज़ा शरीफ गढ़शंकर के अलावा हजारों की संख्या में दर्शक तथा गणमान्य सख्शियतें उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में खाद्य उत्पादन, बेकरी, कुकिंग और कैटरिंग मैनेजमेंट में दो कोर्स शुरू

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विभिन्न पाठ्यक्रमों की शैक्षणिक पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को रोज़गार-केंद्रित और कुशल पाठ्यक्रमों से जोड़ने के प्रयास में, श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में खाद्य उत्पादन और कैटरिंग मैनेजमेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुजरात के बंदरगाहों से देशभर में फैलता नशा…. चीमा के आरोपों के बाद कंगना के बयान पर क्यों उठ रहे हैं सबसे बड़े सवाल

चंडीगड़ । गुजरात के बंदरगाहों से होने वाली नशे की तस्करी पर पंजाब के मंत्री हरपाल चीमा के बयान ने पूरे देश में बहस छेड़ दी है। कंगना रनौत के पंजाब पर नशे को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने पवन दीवान 

लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब दीर्घ औद्योगिक विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरिद्वार में 5 करोड़ की डकैती का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

हरिद्वार, 17 सितंबर :  उत्तराखंड के हरिद्वार में पांच करोड़ की डकैती में शामिल एक इनामी बदमाश को पुलिस ने रविवार देर रात मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। एक...
Translate »
error: Content is protected !!