गढ़शंकर का रौशनी मेला अपने यौवन पर  : -मेले के चौथे दिन गायक बागी ने हिट गीतों से बांधा समय

by
गढ़शंकर, 24 फरवरी:  बाबा अली मुअज्जम कादरी शाह जी बड़ा रोज़ा शरीफ गढ़शंकर में चल रहा वार्षिक रोशनी मेला अपने यौवन पर पहुंच गया है।  21 फरवरी से शुरू हुए इस रोशनी मेले में पहले दिन प्रसिद्ध गायिका अमन रोजी, दूसरे दिन हसन मानक, तीसरे दिन मैडी कालरा जैसे प्रसिद्ध गायको ने श्रोताओं को अपनी गायकी से मंत्र मुग्ध किया। मेले के चौथे दिन शुरुआत कव्वाल अरशाद मुहम्मद मलेरकोटले वालों ने कव्वालियां पेश कर की। उसके बाद गायक सिफत बल्ल ने अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन किया। सायं 4 बजे से देर सायं काल तक लोगों के ठाठें मारते इकट्ठ में प्रसिद्ध गायक बागी ने अपने हिट गीत पेश कर समय बांध दिया। उन्होंने लोगों के भारी इकट्ठ में अपने चर्चित गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। मंच संचालन सन्नी सहोता ने किया। मेले दौरान प्रबंधक कमेटी बड़ा रोज़ा शरीफ गढ़शंकर के अलावा हजारों की संख्या में दर्शक तथा गणमान्य सख्शियतें उपस्थित थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कौन हैं सुनंदा शर्मा, जिनका फैन को गले लगाने वाला वीडियो हुआ वायरल

चंडीगड़ :  पंजाब की मिट्टी से निकली आवाज़ सुनंदा शर्मा आज सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि एक ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उन्होंने मंच पर एक...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चे के साथ वादा खिलाफी को लेकर जताया रोष

इलाका बीत के गांव भवानीपुर मजारी में बैठक आयोजित गढ़शंकर : तहसील गढ़संकर के अधीन पड़ते इलाका बीत के गांव भवानीपुर मजारी के नगर निवासियों तथा नौजवानों की विशेष बैठक सरदारा सिंह की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में अभिभावक शिक्षक एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव

गढ़शंकर, 28 नवम्बर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अभिभावक शिक्षक संघ की आम बैठक बुलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू व प्रतिभा संग कांग्रेस ने शिमला रिज पर नोट के बदले MLA के बिकने के खिलाफ निकाला “मशाल जुलूस”

मुख्यमंत्री बोले, लोकतंत्र की हत्या की कोशिश में भाजपा एएम नाथ। शिमला प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने आज रिज मैदान पर बीजेपी के खलाफ मशाल जलूस निकाला है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता महात्मा गांधी की...
Translate »
error: Content is protected !!